नई दिल्ली : मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज असुर (Asur 2) का दूसरा सीजन आ चुका है। बॉलीवुड स्टार अरशद वारसी ( Arshad Warsi) और टीवी एक्टर वरुण सोबती (Barun Sobti) स्टारर असुर में जबरदस्त थ्रिल और सस्पेंस देखने को मिलता है। इस फिल्म के दूसरे हिस्से के बारे में बात करें तो असुर टू की कहानी कली और कल्कि के बीच के वार को दिखाती है। दरअसल इसमें मौजूदा हालातों के नैतिक और अनैतिक पहलू के आस-पास ताना-बाना बनाया गया है।
असुर में देखने को मिलता है कि निखिल उर्फ़ वरुण सोबती (Barun Sobti) अपनी बेटी की मौत से के सदमे से बाहर नहीं आ पा रहा है। वही इस कहानी का दूसरा पात्र डीजे यानी धनंजय राजपूत उर्फ़ अरशद वारसी (Arshad Warsi) शांति की खोज में अध्यात्म की तरफ मुड़ जाता है। वह सीबीआई को छोड़ देता है और एक मठ में दिखाई देता है।
इन दोनों की दुनिया के बीच असुर यानी शुभ अपनी एक अलग दुनिया बनाना चाहता है। वह अनैतिक कार्यों को ही अपना धर्म मानता है। वह अपने आप को कली का अवतार बताते हुए हर एक हद से आगे निकलना चाहता है।
वह अपनी बनाई हुई दुनिया में अच्छे लोगों को नहीं रखना चाहता है। उसका मकसद हर हाल में बुराई को स्थापित करना है। इस वेब सीरीज का एक डायलॉग दर्शकों के बीच काफी वायरल हो रहा है। लगाव ही पीड़ा है करुणा ही क्रूरता है और अंत ही प्रारंभ। असुर को अपने इरादों में सफल होने से रोकने के लिए डीजे और निखिल अपना सब कुछ लगा देते हैं।
असुर के दूसरे पार्ट को निर्देशक : ओनी सेन ने निर्देशन दिया है। राइटर : सूरज ज्ञानानी, गौरव शुक्ला, अभिजीत खुमन है। आर्टिस्ट : अरशद वारसी, बरुन सोबती, अमेय वाघ, अथर्व विश्वकर्मा, अनुप्रिया गोयनका, ऋद्धि डोगरा, विशेष बंसल, अभिषेक विश्वकर्मा और मेयांग चांग। असुर का पहला पार्ट वूट पर रिलीज हुई था, वहीं इसका दूसरा सीजन ( असुर 2 ) जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है।