Bhojpuri Song : भोजपुरी इंडस्ट्री की बात कुछ और ही है। यहां का कंटेंट और कलाकार दोनों ही देश के ऑडियंस को एकदम यूनिक लगते हैं। इन कलाकारों ने अपनी मेहनत और स्किल के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। भोजपुरी इंडस्ट्री की जब भी बात निकलती है तो दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) का नाम जहन में जरूर आता है। भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) निरहुआ ने भोजपुरी इंडस्ट्री के तमाम निर्माता के साथ काम किया है।
स्क्रीन पर जब भी लोग उन्हें देखते हैं तो उनके एक्शन के दीवाने हो जाते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में दिनेश लाल यादव (Nirahua) के साथ अगर किसी का रोमांस पसंद किया जाता है तो वह नाम हॉट अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का है। लेकिन अभिनेता दिनेश लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री की अन्य अभिनेत्री के साथ भी काफी शानदार तरीके से रोमांस करते हैं।
अब अभिनेता निरहुआ के साथ भोजपुरी अभिनेत्री यामिनी सिंह (Yamini Singh) का एक गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दिनेश लाल यादव और यामिनी सिंह का जो गाना वायरल हो रहा है उस गाने का नाम है फेल हो गईल माथा। इस गाने को लोग काफी देखना और सुनना पसंद कर रहे हैं इस गाने को अब तक 44 लाख लोगों ने देख लिया है और हजारों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक किया है।
यह गाना भोजपुरी एचडी फिल्म नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है। गाने के अंदर के दिनेश लाल यादव निरहुआ अभिनेत्री यामिनी सिंह के साथ जबरदस्त रोमांस कर रहे हैं। उनकी केमिस्ट्री देखकर दर्शक भी हैरान है। और यह गाना लोगों के बदन में सिहरन पैदा कर दे रहा है।
इस वीडियो में यामिनी सिंह बेहद हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं। वे बेडरूम में डांस और रोमांस करते हुए काफी स्टनिंग लग रही हैं। इस जोड़ी के फैन्स इन्हें साथ देखना काफी पसंद करते हैं।