AC से भी ज्यादा ठंडी हवाएं फेंकेगा आपका Cooler, बस आपको करने होंगे ये काम, कमरा बन जाएगा शिमला

Avatar photo

By

Jyoti Kumari

Cooler Boosting Tips: गर्मी ने लोगों का जीना हराम कर दिया हैं। जिस वजह से धूप में निकलना किसी परेशानी से कम नहीं है। वहीं दिन प्रतिदिन तापमान तेजी से बढ़ रहा है और ऐसे में अगर आपका कूलर ठीक तरह से कूलिंग नहीं कर पा रहा है।

अगर आपका ज्यादा बजट नहीं और आप एसी नहीं खरीद पा रहे हैं। सिर्फ अपने कूलर से ही काम चला रहे हैं लेकिन वो ठंडी हवा नहीं दे पा रहा हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके कूलर की कूलिंग को बूस्ट कर ठंडी हवा देता हैं।

धूप में ना रखें कूलर

अक्सर लोग धूप वाली जगह में कूलर को रख देते हैं। उनको लगता है कि गर्म हवा ठंडी हवा में तब्दील हो जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हैं, कूलर को धूप वाली जगह नहीं छाया वाली जगह पर ही रखें।

कूलर के आस-पास रखें थोड़ा स्पेस

कूलर नया हो या फिर पुराना, उसको हमेशा ओपन जगह में ही रखकर इस्तेमाल करें। ऐसा करने से कूलर कूलर ठंडी हवा देता है । कूलर को खिड़की में फिक्स किया जा सकता है, यहां से आपको अच्छी हवा मिल सकती हैं।

वेंटिलेशन है बहुत जरूरी

अगर आपके घर में कूलर का इस्तेमाल हो रहा हैं तो कमरे में वेंटिलेशन होना जरूरी है। अगर वेंटिलेशन नहीं है तो इससे उमस पैदा हो जाएंगी। कूलर तभी ठंडक देता हैं जब हवा बाहर निकलती है।

घास को बदलते रहें

अगर आप पुराने कूलर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सबसे पहले उसकी घास को जरूर बदल दें। पुरानी घास में धूल जम जाती है जिस वजह से पानी फ्लो नहीं कर पाता है। ऐसे में सीजन में कम से कम दो बार घास को जरूर चेंज करें लेकिन याद रहे, घास के बीच में गैप होना जरूरी है।

Jyoti Kumari के बारे में
Avatar photo
Jyoti Kumari Jyoti Kumari is an experienced journalist. She has been in the media industry for about 5 years. She started her career with TV 100 News Channel. After this, she has also worked as a producer and anchor in National India News. But now for the last 2 years, she has been contributing to TimesBull in the Gadget and Entertainment section. If you have any complaint related to the content, you can email at timesbull@gmail.Com. Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow