IND vs NZ: ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के समाप्त होने के बाद 2023 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी गई है सभी टीमें।
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के समाप्त होने के बाद 2023 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट गई है सभी टीमें। न्यूजीलैंड अपनी टीम को परखने के लिए और एशियाई कंडीशन में बेहतर खेलने के लिए पाकिस्तान के साथ श्रृंखला खेलने के बाद भारत के खिलाफ भी सीरीज खेलेगी। न्यूजीलैंड ने पहले ही इस सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया था। एक बड़ा बदलाव वही अब इसमें किया गया है।
दरअसल चोटिल मैट हेनरी की जगह न्यूजीलैंड ने तेज गेंदबाज डग ब्रेसवेल को पाकिस्तान और भारत के खिलाफ टीम में शामिल किया गया है वनडे सीरीज के लिए। कराची में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन हेनरी के पेट की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। इससे उबरने में उन्हें 2 से 4 सप्ताह का समय लगेगा।
विलियमसन के अलावा ये खिलाड़ी भी नहीं रहेंगे मौजूद भारत के खिलाफ दौड़े पर
18 जनवरी 2023 से न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेले जाने वाली वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। इसमें भाग नहीं लेंगे कप्तान केन विलियमसन के अलावा टीम के दिग्गज गेंदबाज टिम साउदी भी, पाकिस्तान दौरे के बाद वापस न्यूजीलैंड चले जाएंगे यह दोनों कोच गैरी स्टीड के साथ। ल्यूक रोंकी भारत दौरे पर हेड कोच के रूप में उनके साथ काम करेंगे।
न्यूजीलैंड की वनडे टीम भारत दौरे के लिए:
टॉम लैथम ( कप्तान ), फिन एलेन, डग ब्रासवेल, माइकल ब्रासवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कोंवे, जैकब डफी, जॉकी फर्ग्युसन, डेरिल मिचेल , हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनेर, हेनरी शिपले, ईश सोढ़ी और ब्लेयर टिकनेर।