यूजर्स की आ गई मौज! ताबड़तोड़ फीचर्स में आया iPadOS 18 तो नए मैक ओएस भी हो गया स्मार्ट, जानिए

Ajeet Singh

By

Ajeet Kumar

नई दिल्ली:macOS Sequoia आखिरकार दुनिया की सबसे बड़ी और दिग्गज कंपनी ऐपल ने अपने ओएस18 को लांच कर दिया है। जिससे दुनिया भर में कंपनी के यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। हाल ही में WWDC 2024  इवेंट में अपने सॉफ्टवेयर और ओएस18 का खुलासा किया है। जिसमें कंपनी ने अपने डिवाइस के आस में जबरदस्त फीचर्स के साथ ऐसे कई एप्लीकेशन दिए हैं। जिससे मैक ओएस पहले से भी काफी एडवांस हो गया है।

कंपनी काफी समय से अपने OS पर काम कर रही थी, जिसे अब यूजर्स के लिए लॉन्च कर दिया है। एप्पल डिवाइसेज यूजर्स के लिए बहुत ही बड़ा अपडेट आया है। आखिरकार नई अपडेट होम स्क्रीन के लिए कस्टमाइजेशन और फोटो ऐप, गेम मोड जैसे खास अपडेट के साथ जैसे लॉन्च कर दिया गया है। तो चलिए आपको बताते हैं आईपैड ओएस और मैक ओएस में क्या कुछ खास है।

iPadOS 18 में मिल गए ये फीचर्स

  • नए आईपैड ओएस 18 में कंपनी कंट्रोल सेंटर के साथ होम स्क्रीन को पर्सनलाइज कर सकते हैं जिससे अब आप अपनी जरूरत के अनुसार होम स्क्रीन के ऐप्स को ऐड और रिमूव कर सकेंगे।
  • इसमें विजेट्स को भी रीअरेंज करने का ऑप्शन दिया गया है।
  • iPadOS 18 में कंपनी ने एक फ्लोटिंग टैब बार की एंट्री कराई है।
  • यह ऐप के अंदर ईजी नैविगेशन करने का ऑप्श मिल जाता है।
  • इसके टैब बार को यूजर साइडबार में भी कन्वर्ट कर सकते हैं।

iPadOS 18 में जबरदस्त खास कैल्कुलेटर ऐप

नया ओएस में आईपैड में यूजर्स को कैल्कुलेटर ऐप मिलेगा। जिससे इस नए फीचर का नाम मैथ्स नोट्स है। इसमें यूजर मैथ्स के सवाल एंटर कर पर आप को जवाब तुरंत मिलेगा। यहां पर  ऐपल पेंसिल से हैंडराइटिंग में सवाल पूछेंने पर जवाब भी आपको हैंडराइटिंग में ही मिलेगा।

मैक ओएस में शामिल है ये जबरदस्त फीचर्स

एप्पल ने नए मैक ओएस में एक से बढ़कर एक जबरदस्त फीचर्स दिए है, जिससे नए ओएस कसे आईफोन नोटिफिकेशन्स भी दिखाएगा। यहां परनोटिफिकेशन्स को देख और इनका रिप्लाइ भी मैक से ही कर पाएगें।

तो वही  नए ओएस में कन्टिन्यूटी को भी अपडेट किया है। यह आईफोन मिररिंग ऑफर करता है। इससे यूजर अपने मैक सिस्टम से अपने आईफोन को कंट्रोल कर सकेंगे।

खास बात यह हैं कि, macOS Sequoia में पासवर्ड मैनेज करने के लिए नया पासवर्ड ऐप मिल रहा है, सफारी के लिए भी macOS Sequoia में काफी कुछ खास है। सफारी ब्राउजर लेटेस्ट अपडेट के साथ यूजर को रीडर मोड में आर्टिकल्स भी दिखेगें।

 

Ajeet Kumar के बारे में
Ajeet Singh
Ajeet Kumar छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर करने के बाद मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा, फर्स्ट न्यूज 24X7 में 6 महीने तक कटेंट राइटर बतौर काम किया। इसके बाद आवाज न्यूज ऐप में अपनी सेवाएं दी। मौजूदा समय में पिछले 3 साल से अधिक समय से टाइम्सबुल पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। यहां पर बिजनेस, निवेश जैसे बीट पर खबरें लिख रहा हुं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow