नई दिल्ली: Jio AirFiber Launched: रिलायंस की तरफ से जियो AirFiber डिवाइस को लॉन्च किया गया है। हालांकि अभी इसे भारत के 8 शहरों में लॉन्च किया गया है, जिसमें दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और पुणे शामिल हैं। वैसे लोगों के मन में सवाल जरूर आएगा कि पहले से ही जब जियो फाइबर मौजूद है तो जियो एयर फाइबर लाने की जरूरत थी। इसमें क्या अलग है? इसे लेना चाहिए या नहीं? आइए जानते हैं।
इसे भी पढ़ें- भूल जाइए अर्टिगा और इनोवा! चार्मिंग लुक और 9 सीटर में नई बोलेरो देगी दस्तक, यहां पढ़ें फुल डिटेल्स
क्या अंतर है? Jio फाइबर और AirFiber में
बता दें कि जियो फाइबर में इंटरनेट तारों के जरिए मिलता है और जियो एयर फाइबर वायरलेस है। आप जियो फाइबर को कहीं ले जाकर इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। ये सिर्फ एक जगह जैसे ऑफिस या घर पर काम करेगा। जहां पर इसे इंस्टाल किया गया है। हालांकि इसे एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जा सकते हैं।
अगर पहले से ही जियो फाइबर लगा है तो क्या AirFiber लगाना चाहिए?
वैसे हम सलाह देंगे कि जियो फाइबर ही लगे रहने देना चाहिए, क्योंकि ट्राइड एंड टेस्टेड है। वहीं AirFiber अभी हाल ही पेश हुआ है। इसके साथ ही जियो फाइबर के प्लान्स भी सस्ते हैं। वैसे आप चाहे तो नए डिवाइस को बैकअप के तौर पर लगा सकते हैं।
कॉस्ट
जियो फाइबर को इंस्टाल कराने पर 1000 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वैसे अगर आप सालभर वाला प्लान लेते हैं तो आपको इंस्टालेशन कॉस्ट नहीं देनी पड़ेगी। आपके पास पहले से जियो फाइबर लगा हुआ है और आप Jio AirFiber पर अपग्रेड कर रहे हैं तो तब भी आपको इंस्टालेशन कॉस्ट देनी होगी। यानि पुराना और नए का कोई संबंध नहीं है।
इसे भी पढ़ें- विश्व कप में होगी पाकिस्तानी टीम की खटिया खड़ी, हो जाएगा बुरा हाल, इस दिग्गज ने किया दावा
किसका प्लान है सस्ता?
जियो फाइबर का प्लान AirFiber की तुलना में सस्ता है। अगर आप बजट को प्राथमिकता देते हैं तो आपके लिए पुरानी सर्विस ही बेस्ट रहेगी। वैसे नए डिवाइस के साथ आपको टीवी चैनल्स और ओटीटी का सब्क्रिप्शन भी मिलता है जो समय के हिसाब से अच्छा है।