भारतीय लड़कियों के दिलों से खेलने आ रहा Motorola का जबरदस्त स्मार्टफोन! लग्जरी कैमरे से खूब खींचेगी फोटो

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। मोटोरोला कंपनी ने इस समय मार्केट में धूम मचाई हुई है। मोटोरोला के फोन्स स्टाइलिश डिजाइन और जबरदस्त फीचर्स से लैस होते हैं। मोटोरोला के पास कई ऐसे हैंडसेट देखने को मिल जायेंगे, जो इस समय वीवो, ओप्पो और सैमसंग के स्मार्टफोन पर भारी पड़ रहे हैं।

अब इसी कड़ी में मोटोरोला कंपनी भारतीय यूजर्स के लिए एक नया फोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। अटकलें बताती हैं कि कथित तौर पर मोटोरोला एज 50 प्रो को जल्द ही भारत में पेश किया जा सकता है। हालांकि , इस मॉडल की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

कंपनी ने हाल ही में अमेरिका में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं – मोटो जी पावर 5जी (2024) और मोटो जी 5जी (2024)। इन मॉडलों के भारत लॉन्च की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

Motorola Edge 50 Pro: संभावित फीचर्स 

मोटोरोला भारत ने 3 अप्रैल के कार्यक्रम की घोषणा की, यह कार्यक्रम नई दिल्ली में होने वाला है। नोट में कोई अधिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद है कि इस इवेंट में एक फोन लॉन्च की जा सकती है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी लॉन्च मोटोरोला एज 50 प्रो हो सकता है। मोटोरोला एज 50 प्रो के डिजाइन और कलर ऑप्शन हाल ही में लीक किये गए हैं। फोन के काले, बैंगनी और सफेद कलर ऑप्शन के साथ आने की संभावना जताई गई है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

Motorola Edge+ (2024): संभावित फीचर्स 

Motorola Edge 50 Pro को अमेरिका में Motorola Edge+ (2024) के रूप में पेश किये जाने की संभावना जताई गई। ऐसा कहा जा रहा है कि यह 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच डिस्प्ले और 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है, जिसमें 13 मिमी वाइड-एंगल कैमरा और 6x ज़ूम के साथ 73 मिमी टेलीफोटो शूटर भी शामिल होने की संभावना है।

हैंडसेट को स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC चिप के साथ पेश किया जा सकता है। हैंडसेट 12GB रैम के साथ आ सकता है। इसके अलावा 125W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बैटरी होने की संभावना है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow