One Plus पर मिला बंपर ऑफर, डिस्काउंट के साथ फ्री मिलेगा स्मार्टवॉच

Avatar photo

By

Saurav Kumar

One Plus Discount: भारत में फोल्डेबल स्माटफोन काफी ज्यादा चर्चा में है। सैमसंग फोल्ड z के बाद कई कंपनियों ने अपने फोल्डेबल स्माटफोन को लांच किया था जिसने वनप्लस भी शामिल है। One Plus Open नाम से एक फोल्डेबल फोन लांच हुई थी जिसकी कीमत उसे समय 1,39,999 रखा गया था। इस फोन को दो आकर्षक रंगों में लाया गया था। लेकिन इसकी बिक्री कुछ खास नहीं हुई। लेकिन अब कंपनी ने वनप्लस ओपन पर भारी डिस्काउंट देते हुए इसकी सेल को बढ़ाने का प्रयास किया है।

मिल रहा फ्री One Plus Watch 2

वनप्लस ओपन पर आपको भारी डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा इसके साथ आपको वनप्लस का वॉच तू भी फ्री दिया जाएगा। यह ऑफर आपको 30 जून तक मिलेगी।

Also Read: Insect Killer: बारिश के दिनों में कीड़े मकोड़े करते हैं नींद हराम? घर में लगाएं ये डिवाइस, हो जाएंगे गायब!

आपको जानकर हैरानी होगी कि वनप्लस वॉच 2 की कीमत 28000 रुपए है। इस फ्री वॉच के अलावा आपको कई तरह के डिस्काउंट भी मिलने वाले हैं।

One Plus Open पर मिल रहा डिस्काउंट

वनप्लस ओपन को खरीदने पर आपको जिओ प्लस पोस्टपेड प्लान के तहत ₹15000 का बेनिफिट मिलेगा। इसके अलावा अगर आप ICICI बैंक और HDFC बैंक का कार्ड अप्लाई करेंगे तो आपको ₹5000 का डिस्काउंट मिलने वाला है।

Also Read: लूट लो.. 10 हजार रुपये की खरीद में मिल रहे 5G फोन्स, Amazon के सुपरस्टोर ने मचाया धमाल

ONE PLUS OPEN के फीचर्स

स्मार्टफोन में 16GB RAM और 512gb का स्टोरेज मिलता है। इस फोल्डेबल स्माटफोन में 6.31 इंच का डिस्प्ले मिलता है जो 120 Hz के रिफ्रेस रेट के साथ आता है। इसका में डिस्प्ले 7.2 इंच का है।

इसमें snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है जो अपने हाई परफार्मेंस के लिए जाना जाता है। ऑक्सीजन ओएस पर बेस्ड इसका एंड्रॉयड 13 बहुत ही स्मूथ है। इसमें आपको कई कस्टमाइजेशन के विकल्प भी मिल जाते हैं।

यह स्मार्टफोन 4800 mAh की बैटरी के साथ आता है, जिसके कारण आपको अच्छी बैटरी लाइफ मिलती है। Oneplus स्मार्टफोन का कैमरा काफी अच्छा होता है।

Also Read: 9 जुलाई को 100W के साथ महंगे फोन्स की बैंड बजाने आ रहा Realme का बवाल मचा देने वाला फोन!

इसमें भी आपको 48 मेगापिक्सल का में कैमरा मिलता है जिसके साथ 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए इस पर 20 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। हर तरफ से देखा जाए तो यह एक बेहतरीन स्मार्टफोन है जिस पर मिलने वाला ऑफर भी काफी शानदार है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow