Realme का ब्रांडेड लुक वाला सस्ता स्मार्टफोन, देखे रॉयल फीचर्स और जबरदस्त कैमरा क्वालिटी…

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता Realme कंपनी ने अपने ग्राहकों को खुश करते हुए एक नया फोन भारत में अपनी C सीरीज़ के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन को पेश कर दिया है।
कंपनी ने भारतीय ग्राहकों के लिए एक नया फोन Realme C63 को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया है। भारत से पहले इस फोन को इंडोनेशिया मार्केट में लॉन्च किया गया था। कंपनी का ये फोन UNISOC T612 SOC, 90Hz रिफ्रेश और 128GB स्टोरेज से लैस है। तो आईये फोन के बारे में आपको थोड़ा विस्तार से बताते हैं:-

Realme C63 : फीचर्स

Realme C63 में 6.74-इंच का IPS LCD पैनल है, जो HD+ रिज़ॉल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश को स्पोर्ट करता है। स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर UNISOC T612 SOC चिप का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट 4GB LPDDR4X RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। हालांकि, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को और भी अधिक बढ़ाया जा सकता है। खास बात यह है कि यह वेगन लेदर ऑप्शन में भी आता है।

Also Read: Insect Killer: बारिश के दिनों में कीड़े मकोड़े करते हैं नींद हराम? घर में लगाएं ये डिवाइस, हो जाएंगे गायब!

इस डिवाइस में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 45W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग को स्पोर्ट करता है। Realme C63 स्मार्टफोन Android 14 OS आधारित Realme UI कस्टम स्किन पर चलता है। स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक एक डेप्थ सेंसर दिया गया है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट, 3.5 मिमी हेडफोन जैक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

Realme C63: कीमत और उपलब्धता

चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने भारत में Realme C63 को दो रंग कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है, जिसमें जेड ग्रीन और लेदर ब्लू। डिवाइस सिंगल 4GB + 128GB वैरिएंट के साथ आता है, जिसकी कीमत 8,999 रुपये है। इस डिवाइस की पहली बिक्री 3 जुलाई 2024 को शुरू होगी। यह डिवाइस ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध होगी।

Also Read: लूट लो.. 10 हजार रुपये की खरीद में मिल रहे 5G फोन्स, Amazon के सुपरस्टोर ने मचाया धमाल

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow