9 जुलाई को 100W के साथ महंगे फोन्स की बैंड बजाने आ रहा Realme का बवाल मचा देने वाला फोन!

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। अगर आप रियलमी के ग्राहक हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। ब्रांड Realme GT 6 को इस महीने के आखिर में लॉन्च करने की तैयारी में जुटा है। कंपनी ने पहले ही अपकमिंग हैंडसेट के फ्रंट पैनल डिज़ाइन का खुलासा कर दिया है और इसके कुछ मुख्य फीचर्स को टीज़ किया है। अब Realme ने फोन की लॉन्च डेट को भी घोषणा कर दिया है और पोस्टर में रियर कैमरा मॉड्यूल के डिज़ाइन को टीज़ किया गया है।

Realme GT 6 की लॉन्च डेट

Realme GT 6 स्मार्टफोन को चीन में 9 जुलाई को दोपहर 2 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे) लॉन्च किया जायेगा। कंपनी ने एक Weibo पोस्ट में पुष्टि की है। Realme GT 6 पर रियर कैमरा मॉड्यूल के डिज़ाइन का पता चलता है।

Also Read: Insect Killer: बारिश के दिनों में कीड़े मकोड़े करते हैं नींद हराम? घर में लगाएं ये डिवाइस, हो जाएंगे गायब!

Realme GT 6 के फीचर्स

Realme GT 6 के चीनी वेरिएंट में पहले से ही 1.5K 8T LTPO BOE फ्लैट डिस्प्ले होने की बात कही जा रही है। फोन में प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC चिप दिया जा सकता है। हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग स्पोर्ट मिल सकता है। स्मार्टफोन में पतली और बड़ी बैटरी होने की बात कही गई है। इसमें मेटल मिडिल फ्रेम होने की पुष्टि की गई है।

Realme GT 6 के स्पेसिफिकेशन, कीमत (भारतीय वेरिएंट)

Realme GT 6 को भारत में स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 SoC, 6.78-इंच 120Hz फुल-HD+ 8T LTPO AMOLED स्क्रीन के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा हैंडसेट में 120W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,500mAh की बैटरी है। फोन में फोटोग्राफी के लिए 50-मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Also Read: लूट लो.. 10 हजार रुपये की खरीद में मिल रहे 5G फोन्स, Amazon के सुपरस्टोर ने मचाया धमाल

Realme GT 6 के भारतीय वेरिएंट के बेस वेरिएंट की कीमत 8GB + 256GB की 40,999 रुपये, जबकि 12GB + 256GB और 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत क्रमशः 42,999 रुपये और 44,999 रुपये है। इन्हें फ्लूइड सिल्वर और रेज़र ग्रीन रंग विकल्पों में पेश किया गया है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow