सावधान! इन लापरवाही से फट सकते हैं इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, जानें सुरक्षित रहने के तरीके..

Avatar photo

By

Jyoti Kumari

नई दिल्ली: Overheating Safety Tips: भीषण गर्मी पड़ने के कारण आए दिन AC या स्मार्टफोन फटने की खबरें आ रही हैं। ऐसे कई ताजा मामले हैं, जो हाल ही में सामने आएं हैं। इस तपती और जलती गर्मी से ना सिर्फ इंसान बल्कि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर भी आफत पड़ी हुई हैं।

ऐसे में जरूरत हैं किस तरह स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी और एसी जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को ठंडा रखा जाएं। लेकिन आपके मन में कई सवाल ऐसे आते होंगे कि आखिर डिवाइस ज्यादा गर्म क्यों होते हैं और इसमें आग कैसे लग जाती है? आज हम आपको इसी बारे में आपको बताएंगे और जानेंगे कैसे खुद को सुरक्षित रखें?

क्यों ओवरहीट हो जाते हैं इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस?

स्मार्टफोन, लैपटॉप और एसी ये सभी एक ऐसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हैं, जो काम करने के दौरान गर्मी फेंकते हैं। जब आसपास का टेंपरेचर ज्यादा होता है, तो ये डिवाइसेस और भी गर्म हो जाते हैं। इससे इनके इंटरनल पार्ट्स को नुकसान पहुंचता है और आग लगने का डर रहता है।

क्यों होते हैं डिवाइस जल्दी गर्म

वेंटिलेशन न होना: लैपटॉप और टीवी जैसे डिवाइसेस में गर्मी को बाहर निकालने के लिए वेंटिलेशन चाहिए होता हैं। अगर ऐसा नहीं होता हैं तो डिवाइस गर्म हो जाते और अलग लगने का डर बना रहता हैं।

लगातार यूज करना: कई बार लगातार समय तक डिवाइस का इस्तेमाल करने से भी डिवाइस का तापमान बढ़ जाता है। खास पर से गेमिंग या वीडियो एडिटिंग जैसे कामों के दौरान।

आसपास का तापमान ज्यादा होना: अगर बाहर गर्मी का टेंपरेचर ज्यादा हैं तो डिवाइस को ठंडा करना मुश्किल हो जाता है। यह तब और भी बढ़ जाता है जब डिवाइस को सीधे धूप में या सीधे धूप में कार में छोड़ दिया जाता है।

यहां दिए हैं कुछ सेफ्टी टिप्स

– सबसे पहले अगर संभव हो तो तुरंत डिवाइस को अनप्लग कर दीजिए। बड़े डिवाइसेज के लिए, मेन पावर सप्लाई को तुरंत बंद कर दीजिए।

– अगर आग छोटी मोटी लगी है, तो आप फटाक से फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल कर बुझा दें। लेकिन हां, पानी का इस्तेमाल बिल्नकुल  करें, क्योंकि इससे और नुकसान हो सकता है।

– अगर आग फैल रही है और आप इसे कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं तो तुरंत उस एरिया को खाली कर दें। और जल्दी से इमरजेंसी सर्विसेस को कॉल करें।

– आग लगने वाले डिवाइस का दोबारा इस्तेमाल ना करें। क्योंकि कुछ डिवाइस आग से डैमेज होने के बाद  जोखिम पैदा कर सकते है।

Jyoti Kumari के बारे में
Avatar photo
Jyoti Kumari Jyoti Kumari is an experienced journalist. She has been in the media industry for about 5 years. She started her career with TV 100 News Channel. After this, she has also worked as a producer and anchor in National India News. But now for the last 2 years, she has been contributing to TimesBull in the Gadget and Entertainment section. If you have any complaint related to the content, you can email at [email protected]. Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow