नई दिल्ली: इस साल की शुरुआत में Samsung Galaxy S23 सीरीज को लॉन्च किया। अब इसी क्रम में कंपनी एक और मॉडल लॉन्च करने वाली है। इसका नाम Samsung Galaxy S23 FE है। लीक जानकारी के अनुसार, इस स्मार्टफोन को अगले महीने लॉन्च कर दिया जाएगा। वैसे आपको जानकारी के लिए बता दें कि FE का मतलब फैन एडिशन होता है। कंपनी की तरफ से इसके पहले 2022 में Galaxy S21 FE को लॉन्च किया गया था है। वैसे एक नई रिपोर्ट सामने आई, जिसमें स्मार्टफोन की अमेरिकी कीमत के बारे में जानकारी दी गई।
इसे भी पढ़ें- मारुति हुंडई नहीं ये देशी कंपनी ला रही धाकड़ 4 SUV, डिटेल्स जानकर बाग-बाग हो जाएगा आप का दिल!
Samsung Galaxy S23 FE Price Leak
MySmartPrice के अनुसार, Samsung Galaxy S23 FE की कीमत राज्यों के हिसाब से होगी और अलग-अलग भी होगी। वैसे इसकी कीमत $599 (करीब 49 रुपये) तक हो सकती है। वहीं रिपोर्ट में स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के बारे में नहीं बताया गया है। हालांकि इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आने की उम्मीद है।
वैसे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.4 इंच AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 या Exynos 2200 SoC होने की संभावना है। यह स्मार्टफोन 8GB रैम और 256GB तक का इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है।
इसे भी पढ़ें- बेटियों की खुशी का नहीं ठिकाना! सरकार एक मुश्त देगी इतने लाख रुपये कि शादी-पढ़ाई की टेंशन खत्म
Samsung Galaxy S23 FE Camera and Battery
फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसमें 25W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी मिलती है। लीक जानकारी के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी S23 FE को 4 अक्टूबर को पेश किया जा सकता है।