20000mAh बैटरी वाला तगड़ा पावर बैंक, एक साथ चार्ज कर सकेंगे तीन डिवाइस, कीमत सिर्फ 1499 रुपये

Avatar photo

By

Adarsh Pal

नई दिल्ली Portronics Luxcell Bind 20K: जब भी कोई ट्रैवल करने के लिए जाता है तो उनको मोबाइल चार्जिंग की समस्या हमेशा बनी रहती है। इसी समस्या के समाधान  के लिए हम आपको पोट्रॉनिक्स का नया पावर बैंक आपके लिए लेकर आए हैं। कंपनी के इस नए फास्ट चार्जिंग पावर बैंक का नाम Luxcell Bind 20K है। ये पावर बैंक 20000mAh का है।

कंपनी ने इसको काफी अफोर्डेबल प्राइस पर पेश किया गया है। इसकी कीमत सिर्फ 1499 रुपये है। 12 महीने की वॉरंटी के साथ में आने वाले इस पावर बैंक को आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा अमेजन और फ्लिपकार्ट से भी खरीद सकते हैं। चलिए इस डिटेल से बारे में विस्तार से जानते हैं।

Also Read: Insect Killer: बारिश के दिनों में कीड़े मकोड़े करते हैं नींद हराम? घर में लगाएं ये डिवाइस, हो जाएंगे गायब!

इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

कंपनी ने इस पावर बैंक में 20000mAh की बैटरी दी हुई है। ये बैंटरी फुल होने पर एक साथ तीन डिलाइसेज को चार्ज करने की क्षमता रखती है। इसके बाद भी इसमें काफी पावर बची रहती है। इसमें कंपनी ने दो बिल्ट इन केबल डिवाइस के लिए 8 पिन केबल और एंड्रॉइड डिवाइस के लिए टाइप सी केबल दे रही है। इसके अलावा इसमें अडिशनल डिवाइस को चार्ज करने के लिए फुल साइज यूएसबी टाइप ए पोर्ट भी दिया है।

कंपनी ने इस नए पावर बैंक से आप अपने टैबलेट, ऐंड्रॉयड फोन, आईफोन और ब्लूटूथ वाले बडस् को भी चार्ज कर सकते हैं। इसकी सबसे खास बात ये है कि य फ्लाइच अप्रूव्ड है। यनि कि आप इसे हवाई सफर के लिए भी ले सकते हैं। पावर बैंक का डिजाइन काफी स्लीक है। इसमें कंपनी बटन के साथ में LED इंडिकेटर भी दे रही है।

Also Read: लूट लो.. 10 हजार रुपये की खरीद में मिल रहे 5G फोन्स, Amazon के सुपरस्टोर ने मचाया धमाल

LED इंडिकेटर से आपको पावर बैंक की बैटरी स्टेट्स का आसानी से पता लग जाएगा और आप इसे समय पर चार्ज भी कर सकेंगे। इसे बीआईएस यानि कि ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड ने सर्टिफाइल किया है। जो कि कंफर्म करता है कि पोट्रॉनिक्स का पावर बैंक शॉर्ट सर्किट, ओवर वोल्टेड, ओवरहीटिंग और ओवर कंरेंट जैसी समस्याओं को आसानी से झेल सकते हैं।

Adarsh Pal के बारे में
Avatar photo
Adarsh Pal आदर्श पाल छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त कर टाइम्सबुल मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव। टाइम्सबुल में आने से पहले आदर्श पाल न्यूज बाइट और न्यूज चेकर हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow