नई दिल्ली: Surya Nutan Solar Stove: महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ रखी है। अब लोगों की जेब पर हर चीज का बोझ बढ़ता जा रहा है। इसी बीच गैस सिलेंडर के दामों में भी भारी इजाफा हो रहा है। पर अब गैस सिलेंडर के दामों से परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बाजार में एक नया डिवाइस आ चुका है, जिससे बिना गैस और बिना किसी खर्चे के खाना बनेगा।
हम बात कर रहे हैं सोलर स्टोव (Solar Stove) की। दरअसल सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (Indian Oil Corporation) ने एक सोलर स्टोव (Solar Stove) बनाया है। इस सोलर स्टोव को घर लाकर आप महंगे गैस सिलेंडर से छुटकारा पा सकते हैं।
बता दें कि इंडियन ऑयल ने सोलर स्टोव का नाम सूर्य नूतन (Surya Nutan) रखा है। आपको इस सोलर स्टोव को खरीदने के लिए एक बार ही पैसा खर्च करना है। वैसे इसे लेने के बाद आपके खर्चे कम हो जाएंगे, क्योंकि न तो गैस क जरूरत होगी और न ही किसी प्रकार के अन्य ईंधन की।
इस सूर्य नूतन को इंडियन ऑयल के अनुसंधान एवं विकास केंद्र, फरीदाबाद ने डिजाइन व डेवलप किया है। इंडियन ऑयल ने इसे पेटेंट भी करवाया है। यह सूर्य नूतन सोलर स्टोव हाइब्रिड मोड पर भी काम करता है। यानी यह सोलर स्टोव सौर ऊर्जा के अलावा बिजली के अन्य स्रोतों से भी चल सकता है। यह सोलर स्टोव दो यूनिट के साथ आता है। इसमें एक यूनिट किचेन में रखा जा सकता है और दूसरा धुप में रखा जा सकता है। इससे सोलर स्टोव को ऊर्जा मिलेगी और आप खाना बना पाएंगे। यह चार्ज भी होता रहता है।
सूर्या नूतन एक रिचार्जेबल और इनडोर कुकिंग सिस्टम है, जो सौर ऊर्जा से चलता है. इसके अलावा चार्ज हो जाने के बाद भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इस सोलर स्टोव को अलग मॉडल में भी खरीद सकते हैं। जैसे सके प्रीमियम मॉडल पर चार लोगों के परिवार के लिए पूरा भोजन (नाश्ता + दोपहर का भोजन + रात का खाना) बनाया जा सकता है। इसका इन्सुलेशन डिजाइन विकिरण और धूप की गर्मी के नुकसान को कम करता है।
आप इस सोलर स्टोव को मार्केट में खरीद सकते हैं। आपको इसका बेस मॉडल करीब 12000 रुपये का पड़ेगा। वहीं इसक टॉप मॉडल 23,000 रुपये के आसपास पड़ेगा। वैसे इंडियन ऑयल का कहना है कि आने वाले कुछ समय में इसकी कीमतों में कमी आएगी। सूर्य नूतन एक मॉड्यूलर सिस्टम है और इसे जरूरत के हिसाब से ही डिजाइन किया गया है।