सबसे बड़े टेक्नोलॉजी शो MWC 2024 हुआ आज से शुरू, लॉन्च होंगे ये खास प्रोडक्ट्स

Jyoti Kumari

नई दिल्ली: MWC 2024: सबसे बड़े टेक्नोलॉजी शो मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2024 की आज से शुरूआत हो चुकी है। इस इवेंट को बार्सिलोना में आयोजित किया गया हैं। वैसे तो टेक्नोलॉजी की दुनिया में बहुत से बड़े बदलाव देखने को मिलें है।

- Advertisement -

ऐसे में अब इस इवेंट से काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं कि अब क्या नया इनोवेशन देखने को मिलेगा। कई मीडिया रिपोर्ट में ये कहा गया है कि इस बार ट्रांसपेरेन्ट लैपटॉप, वनप्लस वॉच 2, फोल्डेबल फोन जैसे दमदार डिवाइस पेश किए जा सकते है। आइए जानतें हैं कि इस इवेंट में क्या कुछ खास देखने को मिलेगा।

Honor

ऐसा माना जा रहा है कि इस बार ऑनर अपना एक नया फोन मैजिक 6 प्रो पेश करेगा। ये कंपनी का सबसे स्लिम और फोल्डेबल डिवाइस हो सकता है। साथ ही कंपनी Magic V2 RSR को भी लॉन्च करेगी, जो पोर्शे डिज़ाइन के साथ आ सकता है।

- Advertisement -

Xiaomi Watch

यह कंपनी भी कई प्रोडक्ट को लॉन्च करने वाली है । इसके लिए कंपनी ने एक नई स्मार्टवॉच के लॉन्च का टीज़र भी जारी किया है। हालांकि कंपनी ने अभी इसके नाम की पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स से पता चला है कि स्नैपड्रैगन W5 प्लस जेन 1 SoC के साथ Xiaomi Watch 2 को इस इवेंट में पेश किया जा सकता है।

Xiaomi Car

वहीं Xiaomi ने X पर एक टीज़र जारी किया है जहां इस इवेंट में एक कार को भी लॉन्च किया जाएगा। ये कार नई SU7 इलेक्ट्रिक कार होगी जिसे हाल ही में चीन में पेश किया गया था।

- Advertisement -

OnePlus

इस बार OnePlus कंपनी भी किसी प्रोडक्ट के साथ हमें सरप्राइज़ करती है या नहीं ये भी देखने वाली बात होगी।

Rollable Phone

इस MWC2024 इवेंट में इस बार AI पर ज्यादा फोकस किया जा सकता है। साथ ही ये भी उम्मीद है कि इस बार इवेंट में रोलेबल फोन को लॉन्च किया जा सकता है।

- Advertisement -

Transparent Laptop

वहीं MWC 2024 में लेनोवो अपना एक ट्रांसपेरेन्ट लैपटॉप लॉन्च करने की तैयारी में है। इवान ब्लास ने हाल ही में ट्रांसपेरेन्ट डिवाइस की पेशकश की है, और इसकी इमेज शेयर की है। इस लैपटॉप में OLED से बने कवर डिस्प्ले और ट्रांसपेरेन्ट डेक को देखा जाएगा।

अब देखने वाली बात होगी कि इस बड़े टेक्नोलॉजी शो में क्या कुछ होगा लॉन्च होगा और क्या नई टेक्निक देखने को मिलेगी।

Share This Article