UPI यूजर्स को ऐसे देना पड़ सकता एक्स्ट्रा चार्ज, सामने आई ये वजह, जानिए

Ajeet Singh

By

Ajeet Kumar

नई दिल्ली: UPI Credit Card. दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में डिजिटल पेमेंट किया किया जाता है। हर महीने कितना हुआ लेनदेन सरकार के द्धारा आंकड़ा भी जारी किया जाता है। आपको बड़ी-बड़ी दुकानों से लेकर सब्जी वाली दुकान पर आपको यूपीआई पेमेंट करने का ऑप्शन मिल जाएगा। हालांकि यूपीआई करने वाले लोगों को बड़ा झटका लग सकता है।

हाल एक खबर के मुताबिक अगर यह नियम लागू हुआ तो आपको एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ सकता है। दरअसल समय-समय पर ऐसे जरूर नियम अपडेट होते रहते हैं। जो आप को जरुर जानना चाहिए नहीं तो बड़ा झटका लग सकता है। देश में यूपीआई करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन अगर आप अगर यहां पर यूपीआई पेमेंट पर चार्ज लगने की बात आ जाए तो आपको थोड़ा बहुत झटका जरूर लग सकता है।

इसकी क्या वजह हाल के मीडिया रिपोर्ट में सामने आई है, कि बताया जा रहा है कि क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को यह भुगतान यानि एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ सकता है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है, कि इसको लेकर अभी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

दरअसल इससे जुड़ एक्सपर्ट बताते हैं कि अब ज्यादातर बैंक रुपे कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं, इसके पीछे की वजह हैं कि भारत बनाया गया और विकसित हुआ रुपे नेटवर्क बढ़ता जा रहा है। जबकि वीजा और मास्टरकार्ड का पहले इस्तेमाल किया जा रहा था लेकिन अब बड़े बैंक भी इसी नेटवर्क के द्वारा रुपए क्रेडिट कार्ड जारी कर रहे हैं।

एक्सपर्ट ने बताया कि एमडीआर चार्ज में बदलाव होने के बाद यूजर्स की मुश्किलें बढ़ सकती है। अभी मौजूदा समय में एक्सपर्ट में इसकी जानकारी नहीं दी है कि कितना तक कैसे चार्ज बढ़ाया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट में सामने आई एक्सपर्ट राय की मानें तो बहुत ही जल्दी यह बदलाव किए जा सकते हैं। जिससे यूजर्स को गूगल पे, फोन पे, पेटीएम जैसे पेमेंट एप पर क्रेडिट कार्ड की मदद से पेमेंट करने पर चार्ज भरना पड़ सकता है। हालांकि अभी तक इसके बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Ajeet Kumar के बारे में
Ajeet Singh
Ajeet Kumar छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर करने के बाद मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा, फर्स्ट न्यूज 24X7 में 6 महीने तक कटेंट राइटर बतौर काम किया। इसके बाद आवाज न्यूज ऐप में अपनी सेवाएं दी। मौजूदा समय में पिछले 3 साल से अधिक समय से टाइम्सबुल पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। यहां पर बिजनेस, निवेश जैसे बीट पर खबरें लिख रहा हुं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow