नई दिल्ली। Vivo के हैंडस्टे को भारत में खूब पसंद किया जाता है। ऐसे में यदि आप वीवो के ग्राहक हैं और आप खुद के लिए कोई नया फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो वीवो वी29 प्रो को बहुत जल्द ही भारतीय मार्केट में पेश किया जा सकता है। हालांकि, भारत से पहले इसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था। ऐसा कहा जा रहा है कि भारतीय वेरिएंट ग्लोबल वेरिएंट के जैसे हो सकते हैं। यानी दोनों में एक तरह के ही फीचर्स दिए जा सकते हैं। 91Mobiles की एक रिपोर्ट के अनुसार, Vivo V29 5G और Vivo V29 Pro 5G को इसी महीने के अंत तक पेश किया जा सकता है।
अन्य रिपोर्ट्स की मानें तो हैंडसेट को मैजेस्टिक रेड रंग के साथ उतारा जा सकता है। Vivo V29 5G में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G SoC चिप का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी का ये फोन एंड्रॉइड 13-आधारित फनटच OS 13 पर काम कर सकता है। इसमें 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 2,800 x 1,260 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।
Vivo V29 5G में फोटोग्राफी के लिए ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर दिया जा सकता है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
Vivo V29 5G में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,600mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह 5G, 4G, ब्लूटूथ, GPS, Beidou, GLONASS, NavIC और USB टाइप-C कनेक्टिविटी से लैस हो सकता है।
ग्लोबल मार्केट में 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB स्टोरेज के साथ फोन को लॉन्च किया गया है। Vivo V29 5G हिमालयन ब्लू, मैजेस्टिक रेड, पर्पल फेयरी और स्पेस ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। हालांकि, कंपनी ने नए हैंडसेट के बारे में अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी शेयर नहीं की है।