Health Tips: हमारे शरीर के सभी अंगों तक रक्त पहुंचाकर ऑक्सीजन और पोषक तत्व प्रदान करता है। यानी स्वस्थ जीवन के लिए आपके दिल का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है. लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में खराब जीवनशैली, खान-पान और व्यायाम की कमी से दिल को कई बीमारियों का खतरा हो सकता है।

अगर आप खुद को स्वस्थ और दिल की बीमारियों से दूर रखना चाहते हैं तो रोजाना सुबह उठकर एक काम जरूर करें। वह काम है व्यायाम! हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि आप खुद को फिट रखने के लिए जिम जाएं। दिल को स्वस्थ रखने के लिए अगर आप सुबह आधा घंटा टहलेंगे तो इससे खराब कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहेगा। रोजाना आधा घंटा पैदल चलने से आपका शरीर और दिल स्वस्थ रह सकता है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि सुबह आधा घंटा टहलने से क्या फायदा होगा और आपको एक दिन में कितने कदम चलना चाहिए?

दिल की सेहत के लिए एक दिन में कितने कदम चलना चाहिए?

दिल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए नियमित सैर करना जरूरी है। डॉक्टरों के मुताबिक वयस्कों को एक दिन में 10 हजार कदम चलना चाहिए। यदि आप सुबह आधा घंटा पैदल चलते हैं तो आप हजारों कदम चल चुके होते हैं। बाकी बचे 5 हजार स्टेप्स आपको पूरे दिन में पूरे करने चाहिए.

10 हजार स्टेप्स कैसे पूरे करें?

अगर आपको कहीं नजदीक जाना है तो पैदल चलें या कार की जगह साइकिल का इस्तेमाल करें।

आवागमन के लिए लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का प्रयोग करें।

घर का काम खुद ही करें जैसे झाड़ू लगाना, फर्श पोंछना, बर्तन धोना या खरीदारी करना।

ऑफिस में लंच ब्रेक के दौरान रोजाना टहलने जरूर जाएं।

अगर आपके घर में पालतू जानवर हैं तो उन्हें रोजाना सैर पर ले जाएं।

10 हजार कदम चलने के फायदे:

अगर आप प्रतिदिन 10 हजार कदम चलते हैं तो इससे आपका खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है और आपका दिल मजबूत होता है।

नमस्कार मेरा नाम गोविंद है,में रेवाड़ी हरियाणा से हूं, मैं 2024 से Timesbull पर बतौर कंटेंट...