सरसों का तेल असली है या नकली इन तरीकों से घर में करें पहचान

By

Neelam Singh

Mustard Oil: आजकल आधे से ज्यादा चीजें तो मिलावटी हो गई हैं। स्पेशली फूड आइटम्स जो मिलावटी इतने हैं कि इन्हें खाने से पहले सोच विचार तक करना पड़ जाता है। नकली और मिलावटी चीजों को पहचानना भी कोई आम बात नहीं है क्योंकि न केवल दिखने में बल्कि स्वाद में भी ये सेम टू सेम होते हैं और ओरिजनल फूड की तरह ये जल्दी से खराब भी नहीं होते हैं। लेकिन मिलावटी चीजें शरीर को भीतर से इतना डैमेज पहुंचाती हैं, जिनके बारे में शायद सोचा भी नहीं जा सकता है।

लगातर मिलावटी चीजों को खाने से एसिडिटी, पेट में दर्द, गैस बनने जैसी कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं। बस इसलिए आज हम आपको भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाले सरसों के तेल के बारे में बताएंगे। क्योंकि इसी का इस्तेमाल आज भी सबसे ज्यादा किया जाता है। वहीं, सरसों के तेल ( Mustord Oil) से बना खाना न केवल स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि इसके सेवन से बॉडी से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां भी दूर हो जाती हैं।

Also Read: क्या है ये रेयर सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस, एकदम से सुनाई देना हो जाएगा बंद, समझिए लक्षण

इसलिए जानिए कि कैसे कर सकते हैं सरसों के तेल की शुद्धता की पहचान :

हाथों में सरसों के तेल को रगड़ के करें पहचान

सरसों का तेल मिलावटी है या नहीं, इसे पहचानने के लिए अपने हाथों में सरसों के तेल को रगड़ें। इसे रगड़ने पर यदि तेल से रंग छूटने लगे तो समझिए कि ये मिलावटी है।

रंग से पहचानें तेल को

प्योर सरसों के तेल ( Mustard oil) का रंग काफी ज्यादा गहरा होता है। वहीं, अगर तेल मिलावटी है तो उसका रंग लाइट येलो होगा। ऐसे में लाइट येलो रंग के तेल को देख के समझ जाइए कि इसमें मिलावट नहीं की गई है।

Also Read: गैस का दर्द या हार्ट अटैक, जानिए हेल्थ एक्सपर्ट्स से शुरुआती लक्षण

सुगंध से पहचानें

सरसों के तेल की पहचान शुद्धता से करना काफी ज्यादा आसान होता है। इसकी सुगंध से भी आप सरसों के तेल की पहचान कर सकते हैं। क्योंकि इसे स्मेल करते ही आपकी नाक में हल्की सी जलन होगी और इसमें स्मेल न आए तो समझ जाइए की मिलावटी है।

फ्रिज में रख दें सरसों का तेल

फ्रिज में थोड़ी देर के लिए सरसों के तेल को रख दें। फिर कुछ समय के बाद इसे बाहर निकालें। अगर ये तेल जम जाए तो समझ जाइए कि मिलावटी है। क्योंकि शुद्ध सरसों का तेल कभी नहीं जमेगा।

Also Read: Dark Chocolate Benefits: वेट कंट्रोल करने से लेकर हार्ट अटैक तक से बचाता है, जानिए फायदे

Neelam Singh के बारे में
Neelam Singh Neelam Singh is a skilled content writer with 3 years of experience crafting engaging and informative articles. Her passion for research and clear communication allows her to translate complex topics into easily digestible content. Neelam's expertise covers a wide range of subjects, including health, astrology, lifestyle, personal finance, government schemes (Yojana), auto, technology, and business. Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow