Health Tips: हम में से बहुत लोगों की आदत होती है लगातार उंगलियां चटकाने की। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं जो हर थोड़ी थोड़ी देर में ही अपनी उंगलियों को फोड़ते रहते है। इससे उन्हें रिलैक्स महसूस होता है। लेकिन शायद ये लोग इस बात को नहीं जानते होंगें उंगलियों के चटकाने से सेहत को कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ये आदत कई सारी गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकती हैं।
इसलिए जानिए कि उंगलियों के लगातार चटकाने से सेहत को किस प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं:
समझिए कि क्यों आती है उंगलियों की आवाज
दरअसल, बॉडी के जोड़ों के बीच लुब्रिकेशन के लिए एक सिनोवियाल नाम का फ्ल्यूड होता है। ऐसे में जब भी हम अपनी उंगलियों को फोड़ते या चटकाते हैं तो ज्लाइंट्स के बीच में मौजूद इसी फ्ल्यूड से एक गैस रिलीज होती है, जिससे उनके भीतर वाले बबल्स फूट जाते हैं। जिस कारण से उंगलियों के चटकने से काफी ज्यादा तेजी से आवाज आती है।
फ्ल्यूड इन हड्डियों में ग्रीसिंग की तरह काम करता है, लेकिन जब हम बार बार अपनी उंगलियों को फोड़ते और चटकाते हैं, तो इससे लगातार लिगामेंट होना कम हो जाते हैं। इसी कारण से हड्डियां आपस में एक दूसरे से घिसना और रगड़ना शुरू कर देती हैं। इसी से बोंस में कार्बन डाई ऑक्साइड भरना शुरू हो जाता है। इसलिए बार बार उंगलियों को तोड़नी या चटकानी नहीं चाहिए। इससे जोड़ों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
समझिए कि उंगलियों के चटकाने से शरीर को कौन कौन सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है
हो सकती है सूजन की समस्या
दरअसल, उंगलियों के चटकाने से ज्वाइंट्स में सूजन और दर्द की समस्या बनी रहती है। यही आगे चलकर गंभीर दर्द और सूजन का कारण बनती हैं। केवल उंगलियों को छूने भर से दर्द होना शुरू हो जाता है।
हड्डियों में हो सकती है दर्द और सूजन की समस्या
उंगलियों को चटकाने से हाथों के सॉफ्ट टिश्यू सूज जाते हैं। ऐसे में जो लोग अपनी उंगलियों को बार बार चटकाते हैं उनकी हड्डियों में कोई न कोई समस्या हुआ ही करती है और जरूरत से पहले कमजोर हो जाती है।
गठिया की हो सकती है समस्या
बार बार उंगलियों को फोड़ने और चटकाने से गठिया की समस्या का खतरा बना ही रहता है। बार बार उंगलियों चटकाने से इनके बीच का लिक्विड कम होता जाता है। धीरे धीरे ये पूरा खत्म हो जाता है। आगे चलकर यही गठिया की वजह भी बनता है।