मलेरिया और डेंगू जैसी खतरनाक बीमारियां होने से शरीर टूट जाता है क्योंकि इस बीमारी में प्लेटलेट्स लगातार कम होती जाती हैं। वहीं, गर्मियों के मौसम में डेंगू, मलेरिया के अलावा स्वाइन फ्लू आदि बीमारियों का खतरा भी दो गुना ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में इस औषधि का सेवन आपके सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
ये औषधि कुछ और नहीं बल्कि गिलोय ही है। गिलोय दरअसल एक तरह का बेल होता है, जो बॉडी में रोग प्रतिरोध क्षमता ( immunity) को बढ़ाने में बहुत ही ज्यादा गुणकारी होता है। गर्मियों के मौसम में इस औषधि के सेवन से आप कई गंभीर बीमारियों से निजात पा सकते हैं। इसे कच्चा खाया जा सकता है। इसके अलावा आप गिलोय के कैप्सूल, जूस, पाउडर को भी लेकर के खा सकते हैं। गिलोय ( Giloy) के रोजाना सेवन से डाइजेशन मजबूत होता जाता है। इसके अलावा डायबिटीज ( Diabetes) और गठिया जैसी बीमारियां भी दूर हो जाती हैं।
ऐसे में यदि आप भी गिलोय का सेवन करना चाहते हैं, तो इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में जान लें:
गिलोय के फायदे ( Giloy Ke Fayde)
पाचन तंत्र होता जाता है मजबूत
पाचन तंत्र ( Immune system) को मजबूत बनाना चाहते हैं तो गिलोय का सेवन रोजाना करना ही चाहिए। गिलोय के रोजाना सेवन से एसिडिटी, गैस, कब्ज व पाइल्स की गंभीर बीमारी दूर होती जाती है। ज्यादा फायदा पाना चाहते हैं तो रोजाना इसके जूस का सेवन करना न भूलें।
गठिया की समस्या होती है दूर
गठिया की बीमारी से निजात पाने वाले पेशेंट्स को गिलोय रोजाना की डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसके रोजाना सेवन से जोड़ों और हड्डियों में होने वाले दर्द से राहत मिलती है। इसे आप पावडर के समान भी खा सकते हैं या रोज सुबह खाली पेट इसके जूस का सेवन कर सकते हैं।
स्ट्रेस दूर करने में करता है मदद
आजकल कि लाइफ़स्टाइल काफी ज्यादा भागदौड़ भरी हो गई है, ऐसे में रोजाना गिलोय का सेवन बॉडी में डिपॉजिट टॉक्सिंस को बाहर निकालते हैं। इससे स्ट्रेस कम करने में काफी हद तक मदद मिलती है। वहीं, बॉडी से हार्मफुल प्रकार के विषाक्त पदार्थ भी बाहर निकलते हैं।
डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज की समस्या में भी गिलोय का सेवन किसी भी अमृत से कम नहीं है। इसके पत्ते, तना या जड़ से काढ़ा बनाने से ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रहता है। इसके अलावा असामान्य इन्सुलिन लेवल को भी काबू में करने के इसका सेवन काफी ज्यादा उपयोगी रहता है।