Tulsi Benefits: डायबिटीज से लेकर पाचन की समस्या को दूर करते है तुलसी के पत्ते

By

Times Bull

नई दिल्लीः Tulsi Benefits: तुलसी में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। आपको पता ही होगा कि तुलसी के पेड़ को उगने के लिए तुलसी के बीज का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन पेड़ उगाने के साथ-साथ इसके और भी कई लाभकारी उपयोग होते हैं। तुलसी के बीज तिल के समान दिखते हैं और इनका रंग काला होता है। तुलसी के बीजों का आयुर्वेद और चीन चिकित्सा में उपयोग का एक लंबा इतिहास पढ़ने को मिले मिलता है। तुलसी के बीजों में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। तुलसी के बीज में आयरन, फाइबर, मैग्नीशियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं। यह बीज घुलनशील फाइबर का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। यह फाइबर आंत, ब्लड शुगर, गुड कोलेस्ट्रॉल और भूख नियंत्रण को बढ़ावा देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि तुलसी के बीज से आपको कितना फायदा हो सकता है।

Weight Loss: तुलसी के बीज में भूख को नियंत्रण करने के गुण पाए जाते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है और इसमें गैलरी की मात्रा बहुत कम होती है। ऐसे में इन बीजों को आप अपने वजन कम करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इन बीजों के सेवन से आपको जल्दी भूख नहीं लगती और वजन भी नियंत्रण में रहता है।

Also Read: क्या है ये रेयर सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस, एकदम से सुनाई देना हो जाएगा बंद, समझिए लक्षण

Control Blood Sugar: डायबिटीज के कई टाइप होते हैं। टाइप टू डायबिटीज रोगियों के लिए तुलसी का बीज काफी फायदेमंद होता है। इसे पानी में भिगोकर खाने से वजन नियंत्रित रहता है इसके साथ ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है।

Good For Digestion: तुलसी के बीजों में फाइबर की मात्रा पाई जाती है। यह आपके पाचन तंत्र के लिए बहुत ही अच्छा होता है। फाइबर आंतों की सेहत का ख्याल रखता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। तुलसी के बीज को पानी में भिगोकर खाने से कब्ज और एसिडिटी की समस्या दूर हो सकती है।

Also Read: गैस का दर्द या हार्ट अटैक, जानिए हेल्थ एक्सपर्ट्स से शुरुआती लक्षण

Strong Immunity: तुलसी के बीज के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमताओं का विकास होता है। इनका उपयोग हम सर्दी और जुकाम के इलाज में करते हैं। इनके प्रयोग से आपके शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाया जाता है, जिससे आप कई प्रकार के बीमारी से दूर रहते हैं।

Times Bull के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow