नई दिल्ली: अमेजन पर एक धमाकेदार सेल, ‘इलेक्ट्रॉनिक्स प्रीमियर लीग सेल’ अब लाइव हो चुकी है। इस सेल में iQoo, OnePlus, Realme, Samsung, और Redmi जैसे बड़े ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो ये सेल आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकती है। आइए, जानते हैं इस सेल की कुछ बेहतरीन डील्स के बारे में:

OnePlus Nord 4 5G अमेजन की इस स्पेशल सेल में OnePlus Nord 4 5G के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को आप सिर्फ ₹24,999 में खरीद सकते हैं। इस कीमत पर ₹4000 का बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा। फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Plus Gen 3 चिपसेट और 50MP का Sony LYTIA प्राइमरी कैमरा है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ आता है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा है।

Realme GT 6T 5G Realme GT 6T 5G पर आपको ₹8000 की छूट मिल रही है। इसका 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट अब सिर्फ ₹24,999 में उपलब्ध है। इसके अलावा, बैंक कार्ड से ₹1500 का और डिस्काउंट मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस है। साथ ही, 120W सुपरवूक चार्जिंग और 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

iQOO Neo 10R 5G iQOO Neo 10R 5G का 8GB RAM वेरिएंट अमेजन पर ₹24,999 में मिल रहा है, और इसके साथ ₹2000 का अतिरिक्त ऑफ भी मिल रहा है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर है, जो इसे इस सेगमेंट का सबसे फास्ट स्मार्टफोन बनाता है। 50MP Sony IMX882 OIS पोर्ट्रेट कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा इसके शानदार फीचर्स में शामिल हैं।

Samsung Galaxy M35 5G Samsung का यह स्मार्टफोन अमेजन की स्पेशल सेल में ₹13,999 में मिल रहा है। इसमें Exynos 1380 SoC प्रोसेसर, 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ), 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 13MP का फ्रंट कैमरा है।

Redmi A4 5G Redmi A4 5G के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत इस सेल में ₹8,299 है। इसके साथ आपको अमेजन पे के जरिए ₹254 का कैशबैक मिलेगा। इसमें 5000mAh की बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा है। इसके अलावा, 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिलेगा।

तो, अगर आप भी एक बेहतरीन स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो ये सेल बिल्कुल मिस न करें!