Mahindra XUV 700: Mahindra की गाड़ियां हमेशा से मार्किट में राज करती आ रही है और उसी में से Mahindra XUV 700 भारतीय SUV सेगमेंट में एक ऐसा नाम है जिसने बहुत कम समय में जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की है। जुलाई 2024 में इस शानदार SUV को 7,769 ग्राहक ने खरीदा था जिससे यह Mahindra की बिक्री लिस्ट में तीसरे नंबर पर रही।

अगर आप भी इस महीने एक नई SUV लेने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए यह सही समय हो सकता है क्यूंकि इस समय इस SUV पर ऑफर की बौछार हो रही है। तो आइये हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देते है।

Mahindra XUV 700 पर ऑफर

Mahindra इस महीने XUV 700 के AX5 और AX3 वेरिएंट पर भारी छूट दे रही है। अगस्त 2024 में ये वेरिएंट्स अब तक के सबसे बड़े डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं। जिससे आपको ₹70,000 तक की बचत हो सकती है। यह ऑफर Mahindra की बिक्री को बढ़ाने के लिए दिया गया है। इसके बारे में पूरी जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।

Read More: 7 IPOs to Watch This Week: Investment Opportunities Abound

Read More: श्रीलंकाई दिग्गज ने खुद की टीम को लेकर उठाए सवाल, कहा- पहले जैसा दम नहीं रहा

Mahindra XUV 700 2 jpg

Mahindra XUV 700 के इंजन

Mahindra XUV 700 अपने दमदार इंजन और परफॉर्मेंस के लिए भी जानी जाती है। इसमें 2 इंजन ऑप्शन मिलते हैं। पहला 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 200bhp की अधिकतम पावर और 380Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वही दूसरा 2.2-लीटर डीजल इंजन है। इस इंजन से 185bhp की पावर और 450Nm का टॉर्क मिलता है।

इस दोनों ही इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। इसके अलावा AX7 और AX7 L वेरिएंट्स में ऑल-व्हील ड्राइवट्रेन का भी विकल्प मिलता है जो आपकी ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाता है।

Mahindra XUV 700 के फीचर्स

Mahindra XUV 700 का केबिन भी बहुत सारे प्रीमियम फीचर्स से लैस है जो इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। इसमें 10.2-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 10-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट और बिल्ट इन एलेक्सा कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Mahindra XUV 700 1 jpg

Mahindra XUV 700 के सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के लिहाज से Mahindra XUV 700 में भी कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 7-एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ADAS टेक्नोलॉजी, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और 360-डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। ये सभी फीचर्स मिलकर XUV 700 को एक सेफ और रिलायबल SUV बनाते हैं।

Mahindra XUV 700 की कीमत

इसकी कीमत के बारे में बात करे तो भारतीय मार्केट में Mahindra XUV 700 की एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल के लिए यह कीमत 26.04 लाख रुपये तक जाती है। इस SUV का मुकाबला Hyundai Alcazar, MG Hector Plus और Tata Safari जैसी गाड़ियों से होता है।

Read More: Royal Enfield ला रही है, Classic 350 Bobber, टेस्टिंग के दौरान देखा गया, साल के अंत तक होगी लॉन्च

Read More: Yamaha R15 के इस नई एडिशन बाइक ने निकाली सबकी हेकड़ी, जानें फीचर्स और कीमत

अगर आप एक पावरफुल, स्टाइलिश और फीचर-लोडेड SUV की तलाश में हैं तो Mahindra XUV 700 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इस महीने इस पर मिल रही ₹70,000 तक की छूट इस डील को और भी बेहतर बना देती है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है इसलिए जल्दी से अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करें और इस शानदार डील का फायदा उठाएं।

Meet Mobin, an automotive and business writer at Times Bull. With a passion for the latest trends and innovations in these industries, Mobin brings engaging perspectives to readers through his articles....