Royal Enfield Classic 350 Bobber: Royal Enfield का नाम सुनते ही दिमाग में एक क्लासिक बाइक की याद आती है और इस बार कंपनी ने अपने फैंस के लिए एक नया सरप्राइज तैयार किया है। भारतीय बाजार में क्लासिक बाइक्स के लिए सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कंपनी Royal Enfield अब एक और नया मॉडल लाने जा रही है। जी हां हम बात कर रहे हैं Classic 350 Bobber की जिसे हाल ही में स्पाई शॉट्स में देखा गया है। तो आइए जानते हैं इस नए मॉडल में क्या कुछ खास होगा।

Royal Enfield’s Classic 350 Bobber को स्पाई शॉट्स में नए और खास बदलाव देखने को मिले हैं। इस बाइक को खासतौर पर बॉबर स्टाइल के रूप तैयार किया गया है। इसके डिजाइन में कई ऐसे फीचर्स हैं जो इसे एक अलग पहचान देते हैं। सबसे पहले इसमें नया राइडर सीट देखने को मिला है जिसमें ज्यादा आरामदायक कंटूरिंग की गई है। इस सीट का डिज़ाइन इसे और भी आकर्षक और आरामदायक बनाता है।

Read More: Best Smartphones Under Rs 20000 The Most Powerful Flip-Style Foldables

Read More: Bhojpuri Song: Khesari Lal Yadav Late Night Romance Video “Tur Ter Pasina Chhutela” Viral

Royal Enfield Classic 350 Bobber 2 2 jpg

Royal Enfield Classic 350 Bobber के पिलियन सीट

नए मॉडल Classic 350 Bobber के पिलियन सीट की बात करें तो यह Classic 350 की तुलना में थोड़ी छोटी है लेकिन चौड़ी है। पिलियन सीट को हटाने और जोड़ने की प्रक्रिया को Royal Enfield ने एक वीडियो में अच्छे से समझाया है। हालांकि यह प्रक्रिया थोड़ी जटिल है और इसे करने के लिए कुछ खास चीज़ों और अनुभव की जरूरत पड़ती है।

Royal Enfield Classic 350 Bobber के फीचर्स

इस नए मॉडल के फीचर्स की बात करे तो इसमें एक लंबा यू-हैंडलबार जोड़ा गया है जो राइडिंग को और भी ज्यादा आसान और आरामदायक बनाता है। इसके साथ ही व्हाइट-वॉल्ड टायर्स भी इसमें जोड़े गए हैं, जो इस बाइक को एक खास और अलग लुक देते हैं। इसके अलावा इसमें कुछ नए फीचर्स भी हैं जो इसे क्लासिक 350 से अलग बनाते हैं, हालांकि इसकी व्हीलबेस में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।

Royal Enfield Classic 350 Bobber 1 2 jpg

Royal Enfield Classic 350 Bobber के इंजन

इसके इंजन की बात करें तो Classic 350 Bobber में वही पुराना और भरोसेमंद 349cc J-सीरीज सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 20.2 bhp और 27 nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है जो इसे एक दमदार परफॉर्मेंस देने में मदत करता है।

Royal Enfield Classic 350 Bobber की कीमत

इसके कीमत की बात करे तो Classic 350 Bobber को Classic 350 के टॉप मॉडल के तौर पर पेश किया जाएगा। इसमें जोड़े गए नए फीचर्स और बॉबर स्टाइल के कारण इसकी कीमत Classic 350 से ज्यादा हो सकती है। लॉन्च डेट की बात करें तो इसे 2024 के अंत या 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

Read More: भारत बनाम पाकिस्तान का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हो सकता है महामुकाबला, जानें संभावनाएं

Read More: Amazon Great Indian Festival: Top 5G Smartphones Under Rs 27,000, Check Deal Here

Classic 350 Bobber एक नया और दिलचस्प मॉडल है जो Royal Enfieldकी क्लासिक रेंज में एक नया आयाम जोड़ने वाला है। इसमें दिए गए नए फीचर्स और बॉबर स्टाइल इसे बाकी मॉडल्स से अलग बनाते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस नए मॉडल को बाजार में कितनी सफलता मिलती है।

Meet Mobin, an automotive and business writer at Times Bull. With a passion for the latest trends and innovations in these industries, Mobin brings engaging perspectives to readers through his articles....