29 मार्च, शनिवार का दिन बेहद खास होने वाला है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस दिन शनि अमावस्या पड़ रही है, और इसी दिन शनि महाराज का गोचर मीन राशि में होने जा रहा है। इतना ही नहीं, शनि देव पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के चौथे चरण में भी प्रवेश करेंगे। इस खगोलीय घटनाक्रम के चलते कल का पूरा दिन शनि ग्रह के प्रभाव में रहेगा।

आश्चर्य की बात यह है कि कल चंद्रमा भी मीन राशि में ही विराजमान रहेगा, जिससे कुल छह ग्रह एक साथ मीन राशि में संचार करेंगे। ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि ऐसा दुर्लभ संयोग बहुत कम देखने को मिलता है। इस विशेष दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जिनमें शश योग और ब्रह्म योग प्रमुख हैं।

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, कल शनिदेव शश राजयोग के प्रभाव से वृषभ, मिथुन, सिंह, धनु, और मकर राशि वालों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इन राशियों के लिए 29 मार्च का दिन कैसा रहेगा और उन्हें कौन से उपाय करने चाहिए:

वृषभ राशि (Taurus) के लिए 29 मार्च का दिन:

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन बड़ी सफलता और खुशियाँ लेकर आ सकता है। आपके व्यापार में अच्छा लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा। सहकर्मियों और मित्रों का सहयोग मिलेगा, और आप मौज-मस्ती और मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं। आर्थिक योजनाओं में आपको सफलता मिलेगी। पिता और पैतृक संपत्ति से लाभ के योग हैं। प्रॉपर्टी के काम से जुड़े लोगों को विशेष रूप से फायदा हो सकता है और कोई बड़ी डील मिलने की संभावना है। बच्चों की शिक्षा और करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है, जिससे आपको खुशी होगी।

वृषभ राशि के लिए शनिवार के उपाय: कल मंदिर में झाड़ू का दान करें और मांस-मदिरा का सेवन करने से बचें।

मिथुन राशि (Gemini) के लिए 29 मार्च का दिन:

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपको अपने भाइयों से पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ मिलने से आपकी खुशी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा, और आपके विरोधी भी आपकी तारीफ कर सकते हैं। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपके जान-पहचान और दोस्ती का दायरा बढ़ेगा। आप किसी नई कार्य योजना पर काम शुरू कर सकते हैं।

मिथुन राशि के लिए शनिवार के उपाय: आज पीपल के पेड़ की पूजा करें और उसकी 3, 5 या 11 परिक्रमा करें।

सिंह राशि (Leo) के लिए 29 मार्च का दिन:

संवत के आखिरी दिन, सिंह राशि के लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति का लाभ मिल सकता है। आर्थिक मामलों में भी आपको खुशी मिलेगी। बिजनेस में आपकी कमाई बढ़ेगी, तो वहीं नौकरी में वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। सिंह राशि के विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा, और आपको अपने सीनियर्स से मार्गदर्शन और सहयोग भी मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की व्यस्तता अधिक रहेगी, और इसका उन्हें कई तरह से फायदा होगा। आज आप पुण्य लाभ भी प्राप्त कर पाएंगे।

सिंह राशि के लिए शनिवार के उपाय: आज आपको झूठ बोलने और मांस-मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए। साथ ही, काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

धनु राशि (Sagittarius) के लिए शनिवार का दिन:

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। आपको नौकरी में प्रमोशन और धन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। आपका बिजनेस भी आज अच्छा चलेगा। जो लोग किराने का सामान और कपड़ों के व्यापार से जुड़े हैं, उनकी कमाई में बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे उन्हें खुशी मिलेगी। आपके लिए आज घर-परिवार के मामले में भी दिन अच्छा है। आपको अपने पिता और घर के बड़े-बुजुर्गों से सहयोग और लाभ मिलेगा। परिवार के साथ आप खुशनुमा पल बिताएंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का भी योग बन सकता है, और आपको अपने मित्रों और रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा।

धनु राशि के लिए शनिवार के उपाय: आज आपको काले तिल और उड़द की दाल किसी भिखारी या जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर देनी चाहिए। ऐसा करने से आने वाली साढ़ेसाती के प्रभाव में कमी आ सकती है।

मकर राशि (Capricorn) के लिए 29 मार्च का दिन:

आज का दिन मकर राशि वालों के लिए खुशियाँ लेकर आएगा। आप आज से साढ़ेसाती से मुक्त होने वाले हैं, इसलिए आपको अपने पहले किए गए परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। नौकरी में आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। अगर आप नौकरी या व्यापार में बदलाव की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको इसमें सफलता मिलेगी। आप किसी लंबी अवधि की योजना में धन का निवेश करके भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपके लिए कल का दिन कोई ऐसी खबर भी ला सकता है जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। आपको अपने परिवार में भाइयों से भी सहयोग मिलेगा।