Tata Motors: भारत में बीते कुछ सालों में ऑटोमोबाइल बाजार में SUV सेगमेंट की मांग काफी ज्यादा बढ़ती जा रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि साल 2024 की पहली छमाही में देश में बिकने वाली कुल कारों में से 52 % से ज्यादा हिस्सा SUV सेगमेंट का था। अगर आप भी आने वाले समय में एक नई SUV खरीदने की सोंच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है।

Tata Motors आने वाले दिनों में 4 नई SUV लॉन्च करने जा रही है जिनमें इलेक्ट्रिक मॉडल्स के साथ पॉपुलर कारों के फेसलिफ्टेड वर्जन भी शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं इन अपकमिंग SUV के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे मे।

Tata Curvv ICE

Tata Motors ने हाल ही में अपनी Curve इलेक्ट्रिक वेरिएंट (EV) को भारतीय बाजार में उतारा था। अब कंपनी इसका इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) वर्जन लॉन्च करने जा रही है। यह लॉन्च 2 सितंबर को होने की संभावना है।

Read More: Maruti WagonR: The Perfect Blend of Power, Efficiency, Safety and 25.19 km per liter

Read More: Best Home Loan Rates in India 2024: Affordable Options for Your Dream Home

Tata Curvv ICE 1 jpg

इस नई SUV का मुकाबला Hyundai Creta, Maruti Suzuki Grand Vitara, Kia Seltos, Honda Elevate और Toyota Urban Cruiser Highrider से होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें तीन इंजन ऑप्शन हो सकते हैं। इसकी कीमत की बात करें तो यह SUV 10 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

Tata Punch Facelift

पिछले कुछ महीनों से Tata Punch कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक बनी हुई है। 2024 में यह कई बार भारत की टॉप-सेलिंग लिस्ट में सबसे ऊपर स्थान पर रही है। अब Tata Motors इसका Facelifted वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

Tata Punch Facelift jpg

टेस्टिंग के दौरान इस मॉडल को कई बार देखा जा चुका है। रिपोर्ट्स के अनुसार Tata Punch Facelift के एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़े बदलाव किए जा सकते हैं जो इसे और भी आकर्षक बनाएंगे।

Tata Nexon CNG

Tata Motors अपनी लोकप्रिय SUV Nexon का CNG वेरिएंट भी लॉन्च करने की तैयारी में है। उम्मीद की जा रही है कि इसे साल 2024 के अंत तक बाजार में उतारा जा सकता है। Nexon CNG का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है जो पावर और एफिशिएंसी का एक शानदार मेल होगा।

Tata Nexon CNG jpg

Tata Harrier EV

Tata Harrier कंपनी की सबसे ज्यादा पॉपुलर SUV में से एक है। अब कंपनी इसका इलेक्ट्रिक वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह SUV सिंगल चार्ज पर 600 km से ज्यादा की रेंज देने में सक्षम होगी। Tata Harrier EV साल 2025 की शुरुआत में भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है।

Read More: Boost Your Savings: Government Announces Increased Interest Rates on Bank Deposits

Read More: Business Idea: Start a Profitable Stationery Business with Just ₹200,000, Earn ₹1 Lakh Monthly

Tata Harrier EV jpg

अगर आप एक नई SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Tata Motors की ये अपकमिंग SUV आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं। चाहे आप एक इलेक्ट्रिक व्हीकल की तलाश कर रहे हों या एक किफायती और स्टाइलिश SUV की Tata Motors की ये कारें सभी जरूरतों को पूरा करती हैं।

Meet Mobin, an automotive and business writer at Times Bull. With a passion for the latest trends and innovations in these industries, Mobin brings engaging perspectives to readers through his articles....