AAJ KA MAUSAM: मानसून का इंतजार खत्म, छाएगा अंधेरा-चलेगी हवा, इन राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

AAJ KA MAUSAM: दिल्ली एनसीआर सहित पश्चिमी यूपी में देर रात से बादल हो रहे हैं, जिसके चलते कई जगह तेज हवा के साथ बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट के बाद लोगों ने भीषण गर्मी से राहत की सांस ली। इन हिस्सों में आज मध्यम बारिश की उम्मीद भी जताई गई है। उधर, मानसूनी बादल भी रॉकेट की तरह भाग रहे हैं, जो कई राज्यों में आफत बनते दिख रहे हैं।

सिक्किम में लगातार बारिश होने से भूस्खलन काल बना हुआ है, जहां अब तक तमाम घर दबने के साथ कुछ लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है। हालांकि, अभी भी उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में प्रचंड गर्मी का असर जारी रहने वाला है। आईएमडी की मानें तो मानसून ने बिहार में दस्तक दे दी है, जिससे कुछ जगह बारिश देखने को मिल रही है। इनस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना जताई है।

जानिए कहां होगी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार, यूपी की राजधानी लखनऊ में दो दिन आंधी और गरज के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा उत्तराखंड के मैदानी और पहाड़ी हिस्सों में बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। कुमाऊं मंडल के चार जिलों नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर में 24 से 26 जून को तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे से प्री-मानसून बारिश का आगाज हो हो जाएगा। इसके साथ ही पश्चिमी यूपी के भी कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में उमसभरी गर्मी की चेतावनी जारी कर दी है। 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी भी चलने की संभावना जताई है।

इन हिस्सों में मानसून ने दी दस्तक

आईएमडी के अनुसार, पश्चिम बंगाल से पाकुड़ और बरहड़वा के रास्ते मानसून शुक्रुवार को झारखंड में दस्तक दे चुका है। रांची मौसम विभाग के अनुसार, अभिषेक आनंद ने मानसून के झारखंड में दस्तक देने की पुष्टि भी कर दी है। इस साल मानसून बीते साल से दो दिन बाद यहां दस्तक दी है। साल 2023 में मानसून 19 जून को यहां दस्तक दे चुका है, लेकिन इस बार देरी से चल रहा है। अभी यूपी में मानसून करीब 2 से 3 तीन दिन बा दस्तक देगा।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow