Arvind Kejriwal: Tihar Jail में बड़ी बेचैनी के साथ काल कोठरी में घूमते दिखें केजरीवाल, गिरा शुगर लेवल गिरा, मिल सकेंगे ये 3 दोस्त

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक मनी लॉन्ड्रींग मामले से तिहाड़ जेल 15 दिन के लिए भेजा गया है। जेल जाने के बाद दिल्ली के सीएम की नींदे उड़ गई हैं। इसके अलावा उनकी तबियत भी थोड़ी नाजुक बताई जा रही है। अब आप सोच रहे होंगे कि क्या अरविंद केजरीवाल को अपने आलिशान बगले के बिना नींद आई होगी, तो इसका जवाब है नहीं।

कैसी रही अरविंद केजरीवाल की पहली रात

तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने बताया कि केजरीवाल ने पहली रात जेल में घूमते हुए बिताई। उन्होंने पूरी रात 14X8 फीट के कमरे में घूमा। वे केवल कुछ ही समय के लिए सीमेंट फर्श पर सोये हुए दिखें। दिल्ली के सीएम को पूरी रात नींद नहीं आई। तिहाड़ जेल जाने के बाद उनकी रातों की नींदे उड़ गई है। इसी बीच जेल प्रशासन को अब उनकी खास अतिथियों की लिस्ट प्रस्तुत की गई है।

स्पेशल अतिथियों की लिस्ट 

अपने परिवार के सदस्यों के अलावा, इनमें तीन खास दोस्त भी शामिल हैं। जेल प्रशासन के नियमों के मुताबिक, किसी भी आरोपी को अपने साथ मिलने के लिए 10 लोगों के नाम देने का हक होता है।

जेल में क्या मिलता है खाने को 

जेल के भोजन में अधिकांश कैदियों के लिए दाल और सब्जियां सामान्य होती हैं। रोटी और चावल का केवल एक आइटम लिया जा सकता है। नाश्ते के लिए दलिया, ब्रेड और चाय दिए जाते हैं।

स्वास्थ्य की देखभाल

जेल जाने के बाद केजरीवाल मंगलवार सुबह सीएम का शुगर लेवल कम रहा। वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और दवाओं का सेवन कर रहे हैं। उन्हें सोमवार शाम को 4 बजे तिहाड़ जेल में लाया गया था।

घर का खाना खाने की सुविधा

केजरीवाल को मंगलवार को जेल में पहुंचने पर चाय दी गई। रात के लिए उन्हें घर का बना खाना परोसा गया। उन्हें सोने के लिए एक गद्दी, राजाई और दो तकिये दिए गए। जब तक सीएम की तबियत खराब है, तब तक उन्हें घर का बना हुआ खाना ही दिया जायेगा।