मानसून आते ही किसानों की बल्ले-बल्ले, बिजली बिल हुआ माफ, जानिए बड़ा अपडेट

Vipin Kumar
kisan maharashtra news
kisan maharashtra news

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव बाद भी केंद्र के साथ-साथ अधिकतर राज्य सरकारें भी किसानों को खुश रखने के लिए नए-नए ऐलान कर रही हैं। अब लाखों किसानों के बिजली बिल माफ करने का ऐलान कर दिया गया है। इसके अलावा वन्य प्राणियों के हमले में किोई किसान मारा गया तो उसके परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में 25 लाख रुपये से मदद की जाएगी।

- Advertisement -

इतना ही नहीं सरकार कपास और सोयाबीन की फसल के लिए सभी किसानों को 5000 रुपये प्रति हेक्टेयर बोनस देने का काम करेगी। महाराष्ट्र सरकार ने अपने अतिरिक्त बजट पेश करते हुए यह बड़े ऐलान किए हैं। राज्य सरकार में वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम अजीत पवार ने बजट पेश करते हुए यह बड़ी घोषणनाएं की हैं। बड़ी संख्यों में लोगों को इनका लाभ होने वाला है। इसके अलावा सरकार ने महिलाओं की जिंदगी को खुशहाल बनाने के लिए भी कुछ बड़े ऐलान किए गए हैं।

सालाना इतने गैस सिलेंडर मुफ्त देगी महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र सकार में वित्त मंत्री अजीत पवार ने अतिरिक्त बजट पेश करत हुए महिलाओं के लिए भी बड़ी घोषणनाएं की गई हैं। सरकार की ओर से माझी लाडकी बहिन योजना की घोषणा की है। इस योजना के अनुसार, आर्थिक रूप से दुर्बल महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये राज्य सरकार की ओर से प्रदान किए जाएंगे।

- Advertisement -

इसके साथ ही महिलाओं को एक साल में तीन एलपीजी सिलेंडर फ्री दिए जाएंगे। इतना ही नहीं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए कुछ राशि दी जाएगी। राज्य की 2 लाख लड़कियों के लिए 2 हजार करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है। इस बजट से गरीब परिवारों की लड़कियों का भविष्य बनाने के लिए खर्च किया जाएगा।

जल्द सस्ता हो जाएगा पेट्रोल-डीजल का भाव

वित्त मंत्री अजित पवार ने बजट पेश करते हुए बड़ी बातें कही हैं। उन्होंने कहा, मुंबई रीजन के लिए डीजल पर टैक्स को 24 प्रतिशत से कम कर 21 फीसदी करने का फैसला लिया गया है। इससे डीजल के दाम 2 रुपये प्रति लीटर कम हो जाएंगेु। मुंबई रीजन में पेट्रोल पर टैक्स को 26 प्रतिशत से कम करके 25 फीसदी किया जा रहा है।

- Advertisement -

इसके लागू होने के बाद अब पेट्रोल का प्राइस 65 पैसे प्रति लीटर तक कम हो जाएगा। मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर में खरीदा जा सकता है।

Share This Article