नई दिल्ली: देश भर के लाखों स्टूडेंट के लिए बेहद जरुरी खबर सामने आई है, जिससे हर सीबीएसई बोर्ड के स्टूडेंट को पढ़नी चाहिए। आप को बता दे कि देश में जल्द ही बोर्ड की परिक्षाएं होने वाली है। जिससे समय-समय पर ऐसे अपडेट आते रहते हैं। सीबीएसई बोर्ड ने स्कूलों को आगामी 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के संबंध में अहम नोटिस जारी किया है।
आप को बता दें कि देश के कई बोर्डों ने परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि शैक्षणिक सत्र 2022- 2023 में दसवीं, बारहवीं की वार्षिक परीक्षाओं की वीडियोग्राफी करना आवश्यक है। इसमें लापरवाही करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक कक्षा में सीसीटीवी कैमरे लगना अनिवार्य है। यदि कोई भी स्कूल में बरतता है तो उसके ऊपर पैनाल्टी लगाई जा सकती है।
वही इससे संबंधित स्कूलों को भेजे गए निर्देशों में बोर्ड ने कहा कि स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षा और थ्योरी परीक्षा में सीसीटीवी कैमरे लगवाने अनिवार्य है। वहीं अगर कोई भी संस्थान ऐसा नहीं करता है तो फिर उस पर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 50 हजार तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
देखे कब से हैं बोर्ड परीक्षाएं
वहीं, यह परीक्षाएं 15 फरवरी, 2023 से शुरू होनी है। इसके अलावा, प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी, 2023 से शुरू होंगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अब किसी भी समय सीबीएसई बोर्ड डेट शीट 2023 जारी होने वाली है। जिससे स्टूडेंट को अपनी पढाई जारी रखनी चाहिए। जिन छात्रों ने कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया है, वे सीबीएसई 10वीं डेट शीट 2023 और सीबीएसई 12वीं डेट शीट 2023 जारी होने के बाद डाउनलोड कर पाएंगे।
देखें कैसे कर पाएंगें सीबीएसई 10वीं और 12वीं डेट शीट
सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के लाखों स्टूडेंट डेट शीट को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbse.nic.in पर जाकर लॉगइन करना होगा।ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।