Unlucky Plants: वाास्त शास्त्र हमारे जीवन में काफी अधिक महत्व है। घर में वास्तु दोष होने के बाद आप चाहें कितनी भी मेहनत और कठोर परिश्रम कर लें लेकिन आपको जीवन में तरक्की नहीं मिलती है। आपकी लाइफ में परेशानियां आती ही जाती हैं। कुछ तो वास्तु में लिखीं हुईं बातों पर यकीन ही नहीं करते हैं, उन्हें लगता हैं कि इनमें कोई सच्चाई नहीं आई है। ये सब फालतू की बातें हैं। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो वास्तु दोष से बचने के लिए कई कोशिश करते हैं। शायद आपको मालूम ना हो घर में रखी छोटी-छोटी चीजें वास्तु दोष को दूर करने का काम कई बार करती हैं।
मगर, कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जिन्हें घर में सजावट के तौर पर लगाने से हमारे घर में परेशानियां आनी शुरू हो जाती है जैसे की पेड़ – पौधे। जी हां आपने सही सुना, घर में हर तरह के प्लांट्स को नहीं लगाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि कुछ पौधों को घर में लगाने से आपके लिए तरक्की के रास्ते हमेशा के लिए बंद हो जाते हैं। आप रातोंरात महल से सड़क पर आ सकते हैं। वास्तु में कुछ प्लांट्स को बेहद ही अशुभ बताया गया है। तो आईये आज हम आपको यहां कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में बताते हैं, जिन्हें भूल से भी घर में लगाने की गलती ना करें।
कपास का पौधा
वास्तु शास्त्र में कपास के पौधे को बहुत ही अशुभ माना गया है। कहते है कि इस प्लांट को घर में लगाने से हमें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस पौधे को घर में नहीं लगाना चाहिए।
इमली का पौधा
घर पर इमली का पौधा भी नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, इसमें नकारात्मक ऊर्जा का वास माना जाता है। इस पौधे को लगाते ही आपकी तरक्की रुक सकती है।
कांटेदार पौधा
घर में कांटे वाले पौधे को नहीं लगाना चाहिए। गुलाब के अलावा किसी भी तरह का कांटेदार पौधा नहीं लगाना चाहिए। ऐसे पौधों से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और घर की खुशिया भी छीन जाती है। घर में हमेशा तनाव का माहौल बना रहता है।
बोनसाई पौधे
ये पौधा देखने में तो बेहद ही खूबसूरत होता है। लेकिन, बोनसाई प्लांट को घर में नहीं रखना चाहिए। इसे लगाने से लोगों की नौकरी-व्यापार में तरक्की रुक जाती है। वास्तु में इस पौधे को काफी अशुभ बताया गया है।
बबूल का पौधा
बबूल का पौधा घर में और गार्डन में नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे की मौजूदगी घर में तनाव का माहौल हमेशा बना रहता है। वास्तु में इस पौधे को काफी अशुभ बताया गया है।
मेहंदी का पौधा:
ऐसी मान्यता है कि मेहंदी का पौधा नकारात्मक शक्तियों को बड़ी ही जल्दी आकर्षित करता है। इसलिए इस पौधे को कभी भी घर में नहीं लगाना चाहिए। ये पौधा आपकी खुशियों को हमेशा के लिए तहस – नहस कर सकता है। वैसे तो मेहन्दी को शादी और फेस्टिवल के समय में महिलाएं में अपने हाथों पर लगवाती हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)