नई दिल्ली। बिहार की सियासत में आज एक अत्यंत महत्वपूर्ण दिन होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, बिहार में महागठबंधन सरकार को आज भी गिराया जा सकता है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा का इंतजार सभी को बहुत ही बेसर्बी से है। कल, नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे थे, लेकिन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नहीं मौजूद थे।
इससे सियासी गतिरोध बढ़ गया है। आज के दिन, सियासी समीक्षा के आधार पर महागठबंधन सरकार को खतरा है कि वह गिर सकती है। बीते दिनों एक तस्वीर वायरल हो रही थी जिसमें दोनों को एक दूसरे से 5 फीट की दूरी पर खड़े हुए देखा गया था।
कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने कहा, मैं औपचारिक तौर से बता सकता हूं कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक बार नहीं बल्कि कई बार बात करने का प्रयास किया है। लेकिन, बिहार के मुख्यमंत्री व्यस्त हैं…”
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने कहा, "…मैं औपचारिक तौर से कह सकता हूं कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक बार नहीं बल्कि कई बार बात करने का प्रयास किया है। बिहार के मुख्यमंत्री व्यस्त हैं…" pic.twitter.com/CiIhgI7a3i
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 27, 2024
बेंगलुरु के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, RJD और कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचारियों की पार्टी है। ये सिर्फ अपने परिवार के लिए लड़ने वाली पार्टी है…जनता की समस्याओं से, कठिनाइयों से RJD और कांग्रेस को कोई लेना-देना नहीं है…नीतीश कुमार दुखी हैं…”
#WATCH बेंगलुरु: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, "…RJD और कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचारियों की पार्टी है। ये सिर्फ अपने परिवार के लिए लड़ने वाली पार्टी है…जनता की समस्याओं से, कठिनाइयों से RJD और कांग्रेस को कोई लेना-देना नहीं है…नीतीश कुमार दुखी हैं…" pic.twitter.com/eHuJ7f3Yof
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 27, 2024
बिहार में चल रही सियासी उठापटक के बीच पप्पू यादव सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर आलोचनात्मक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा – कार्यकाल लंबा नहीं
किरदार बड़ा होना चाहिए
कर्पूरी ठाकुर सवा दो साल
शेरशाह सूरी सवा चार साल
पद पर रहे, पर क़द कितना बड़ा है
विरोधी भी श्रद्धा से झुक जाते हैं
नीति, सिद्धांत, ईमान बेच
दो दशक पद पर रह कर
क्या पाया? किरदार बेच
ज़िल्लत पाया, अपने नाम को
एक नया गाली बनाया।
कार्यकाल लंबा नहीं
— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) January 27, 2024
किरदार बड़ा होना चाहिए
कर्पूरी ठाकुर सवा दो साल
शेरशाह सूरी सवा चार साल
पद पर रहे, पर क़द कितना बड़ा है
विरोधी भी श्रद्धा से झुक जाते हैं
नीति, सिद्धांत, ईमान बेच
दो दशक पद पर रह कर
क्या पाया? किरदार बेच
ज़िल्लत पाया, अपने नाम को
एक नया गाली बनाया।
नीतीश कुमार ने कल 10 बजे बुलाई मीटिंग
जदयू नेता सिद्धार्थ पटेल ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया है कि कल नीतीश कुमार ने 10 बजे मीटिंग बुलाई है। उन्होंने बताया कि हमारे नेता का जो भी फैसला होगा हम उनके साथ खड़े हैं, पार्टी को उनका फैसला मंजूर है।
VIDEO | Bihar political turmoil: "A meeting has been called at 10 am tomorrow. We will accept the decision of our leader (Bihar CM Nitish Kumar)," says JD(U) leader Siddharth Patel. pic.twitter.com/un4sau4AhJ
— Press Trust of India (@PTI_News) January 27, 2024