नई दिल्ली, Bihar Weather Update: देशभर में मौसम का मिजाज बहुत ही तेजी से बदलता हुआ दिख रहा है। पहाड़ों से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण देश के कई राज्यों में तापमान धीरे-धीरे नीचे गिरने लगा है। देश के मैदानी इलाकों में ठंड तेजी से बढ़ती हुई दिख रही है।

शीतलहर चलने से तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल रहा है। मौसम में हो रहे लगातार बदलाव की वजह से लोगों की तबियत पर भी काफी बुरा असर देखने को मिल रहा है। दिन में धुप निकलने से फिलहाल लोगों को थोड़ी राहत भी मिल रही है।

बिहार की बात करें सुबह और शाम के समय कड़ाके की सर्दी पड़ रही हैं, मगर हल्की धूप निकलने से लोगों को थोड़ी कम ठंड महसूस हो रही है। अगले 24 घंटों के दौरान पटना में कोहरे का प्रभाव बने होने के साथ मौसम शुष्क बना हुआ रहेगा।

मौसम विभाग की मानें तो अगले चार से पांच दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ने की उम्मीद है। अगले 24 घंटों तक पटना और राज्य के अधिकांश हिस्सों में कोहरा छाये रहने की संभावना है और इसके साथ ही मौसम भी सही रहेगा।

यानी लोगों को गलन वाली सर्दी से फिलहाल राहत मिलेगी। गुरुवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। किशनगंज में सबसे ज्यादा ठंड महसूस किया गया है। दिन में धूप निकलने से ठंड का असर थोड़ा कम हो रहा है। शुक्रवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया रहा।

पटना में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया है।
मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया है।
भागलपुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया है।

आपको बता दें कि बिहार के किशनगंज जिले में सबसे ज्यादा सर्दी महसूस की गई है, यहां बीते दिनों 5 .5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम केंद्र के अनुसार अभी ठंड के आसार नहीं है। शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी के आसार है। पटना और आसपास के इलाकों में सुबह के समय में कोहरे का प्रभाव बना रहेगा।

As a contributing author for TimesBull, I bring a wealth of expertise and passion to every piece I write. With a background in journalism and a keen interest in a diverse array of subjects, I strive to...