Weather Forecast: दिल्ली में शाम होते ही बदला मौसम का मिजाज, नोएडा समेत एनसीआर में हुई झमाझम बारिश

By

Sarita

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आज शाम यानी बुधवार को 5 बजे से मौसम ने करवट ली है। शाम को शुरू हुई तेज आंधी के साथ बारिश ने गर्मी से लोगों को थोड़ी रहत पहुंचाई है।

तेज आंधी के साथ बारिश की वजह से ग्रेटर नॉएडा के जगहों पर कई जगह होर्डिंग भी गिरे। हालांकि, तापमान में गिरावट के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। झमाझम बारिश से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अब मौसम सुहावना हो गया है। बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में मौसम का रुख एकदम से बदल गया है। बारिश होने से तापमान में ही गिरावट आयी है।

Also Read: Rajasthan PTET Result 2024: पीटीईटी रिजल्ट डायरेक्ट लिंक से यूं करें चेक, जानिए आसान तरीका

Also Read: Monsoon Alert: कड़केगी खूब बिजली, अब गरजेंगे जोर – जोर से मेघ, 20 राज्यों में झमाझम बारिश की भविष्वाणी

इससे पहले, दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज गया था। बारिश ने दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में भीषण गर्मी से राहत दी है। कई एक्स यूजर्स ने बारिश के बाद माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर वीडियो भी शेयर किये हैं। बारिश होने से लोगों के चेहरे खिल उठे हैं।

दिल्ली-एनसीआर और नॉएडा में मौसम अचानक बदलने से लोगों ने राहत भरी सांस ली है। दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर के कई इलाकों में बारिश जारी है।  बारिश के साथ कई इलाकों में धूल भरी आंधी भी देखने को मिली है। तेज हवाओं और बारिश होने से दिल्ली और नॉएडा का मौसम सुहाना हो गया।

दिल्ली और नोएडा में अचानक मौसम ने करवट ली और काले बादल छा हुआ हैं। बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हुई।

Also Read: Rajasthan PTET Result 2024 Out: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट ptet2024@vmou.ac.in पर करें चेक

Sarita के बारे में
Sarita Sarita Singh brings over 8 years of media experience to Timesbull.com. From crime to entertainment, her writing captivates readers. Her journey started small, then blossomed at Rajasthan Patrika, India.com, and News 24 Digital. Now, she thrives on diverse content creation at Timesbull.com. A master storyteller, Sarita's future shines bright. Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow