Heat Wave: उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने ढाया कहर, 24 घंटे में इतने लोगों की मौत, जानिए कहां कितने मरे?

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः भैया इन दिनों उत्तर भारत में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना हराम कर रखा है, जिससे हर कोई काफी परेशान है। देश के तमाम इलाकों में तापमान हाफ सेंचुरी को पार कर गया है, जिससे जवान और बूढ़े सब त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहे हैं। गर्मी का आलम यह है कि मरने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। उत्तर भारत में गर्म लू के थपेड़ों के चलते मौत का आकंड़ा सैकड़ा पार कर गया है।

अब तक मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 109 हो गई है। मरने वाले लोगों में सबसे अधिक संख्या उत्तर प्रदेश राज्य से हैं। अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं जताई गई है, क्योंकि मानसून आने में काफी समय लग जाएगा। राजधानी दिल्ली में भी मानसून 30 जून तक ही आने की संभावना जताई गई है। भारी गर्मी से कहां कितने लोगों की मौत हुई आप यह नीचे जान सकते हैं।

जानिए कहां कितने लोगों की गई जान?

भयंकर गर्मी से मरने वाले लोगों की संख्या 109 हो गई है, यह आंकड़े उत्तर भारत के हैं। अकेले उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 81 लोगों ने तेज गर्मी की वजह से दम तोड़ दिया। यूपी जिला कानपुर में सर्वाधिक 13 लोगों ने जान गंवाई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में लू के कारण 81 लोगों की मौत हो गई।

सर्वाधिक 13 मौतें कानपुर में हुईं। फतेहपुर में 12, चित्रकूट में 9, उन्नाव में 6, बांदा में 4, उरई में 6 इटावा व बरेली में 1-1, प्रयागराज और कौशांबी जिले में 1-1 प्रतापगढ़ में 4 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। वाराणसी, मऊ, गाजीपुर, मीरजापुर, चंदौली, जौनपुर, बलिया, सोनभद्र में कुल 23 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। अभी मौत का आंकड़ा और भी बढ़ने की उम्मीद जताई है।

बिहार में 25 लोगों की मौत

यूपी के बाद सबसे ज्यादा बिहार में भीषण गर्मी से लोगों ने जान गंवाई। पांच जिलों में मंगलवार को लू से 25 लोगों की मौत की जानकारी मिली है। यहां 50 से अधिक लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं, जहां इलाज चल रहा है। रोहतास व औरंगाबाद में -7, गया में 3, जहानाबाद में 2, आरा में 4, शेखपुरा व बक्सर में 1-1 व्यक्ति की मौत होने की जानकारी मिली है। इसके साथ ही खड़गपुर से गया जंक्शन पहुंचे सीआरपीएफ जवान शिवपाल सिंह अचानक अचेत होकर गिरे और उनकी जान चली गई है। पटना समेत 13 जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow