नई दिल्ली। पराठा भी एक ऐसा लाजवाब डिश है, जो कि हर घर में बनता है। पराठा बनाने के बहुत से वैरायटी है, एक तरह से कह दो पारंपरिक व्यंजन में पराठा का नाम शामिल कर सकते हैं। उत्तर भारत में बहुत से वैरायटी में आपको पराठा खाने को मिलेगा। सर्द के दिनों में खासकर आलू के पराठे, गोभी के पराठे, मेथी के पराठे, मूली, गोभी दाल, गुड़, शक्कर और ना जाने किन-किन चीजों के सहारे से परांठा बनाया जाता है।
लेकिन क्या आपने कभी हलवा से बने पराठे का स्वाद चखा है। अगर नहीं चखा है तो आज हम आपको सूजी के हलवे से बने पराठा की रेसिपी चखाने वाले हैं। इस हलवे के पराठे का कॉन्बिनेशन आपको खूब पसंद आने वाला है। अगर आप किसी प्रकार के पार्टी, गेट टुगेदर या बच्चे के लंच के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो इस पराठे को शामिल कर सकते हैं। यह पराठा आपके मेन कोर्स का बेहतरीन हिस्सा हो सकता है। आइए जानते हैं कि सूजी हलवा पराठा बनाने की क्या रेसिपी लगेगी।
सूजी
मैदा
चीनी
ऑरेंज कलर
देसी घी
3 बड़े चम्मच इलायची पाउडर
तेल
नारियल का बुरादा
खरबूजे के बीज
सूजी का हलवा पराठा कैसे बनाएं
सूजी का हलवा बनाना ज्यादा झंझट भरा नहीं है, इसके लिए आप सबसे पहले नॉन स्टिक कड़ाई ले। फिर आप इसमें पानी और चीनी डालकर मिलाएं और गैस बंद करके दूसरी कढ़ाई लेनी है। जिसमें आपको घी गर्म करना है और सूजी डाल कर अच्छे से भूरा होने तक भूनें। अब आप इसमें इलायची का पाउडर मिलाकर पकने दें। इसके बाद एक बर्तन में आटा डालकर गूथ लें फिर आपको इस पराठे की लोई बनाकर बेलना है।
लोई के अंदर आपको हलवा डाल कर अच्छे से बंद करके पराठे को बेलना है। इसके बाद अब आप एक पैन में थोड़ा सा तेल डालें और गर्म करें, अब आप इसपर पराठे को डालकर दोनों तरफ से घी लगाकर अच्छे से सेंक लें आपका सूजी का पराठा बनकर तैयार है। आप इसे गरमागरम सर्व करें।