Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों बीते कुछ दिनों से उमस वाली गर्मी और तेज धूप से लोगों का जीना बेहाल हो गया है। सितंबर के महीने में दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री कर रहा है। IMD की मानें तो जी-20 समिट के दौरान भीषण गर्मी लोगों को खूब परेशान कर सकती है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, 9 और 10 को G20 शिखर सम्मेलन के दौरान बादल छाए रहने और हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Weather) के कई जिलों हल्की बारिश से लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज यानी 7 सितंबर को यूपी के कई जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई थी। तो आईये आपको बताते हैं कि किन – किन राज्यों में होने वाली है बारिश:-
तमिलनाडु, पुडुचेरी में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की मानें तो 10 सितंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक में बारिश की संभावना है।
मध्य प्रदेश में होगी हल्की बारिश?
8 से 10 सितंबर के दौरान मध्य प्रदेश में हल्की वर्षा और बिजली की चमकने की संभावना है।
असम और मेघालय में भारी बारिश
आईएमडी ने कहा कि 8 से 10 सितंबर के दौरान असम और मेघालय में भारी बरसात हो सकती है। इसके अलावा 8 से 10 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी वर्षा होने की संभावना है।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 8 सितंबर तक हल्की बारिश की भविष्यवाणी की गई है। इस बीच, उत्तराखंड में 8 से 10 सितंबर के दौरान बारिश होने की संभावना है।
हरियाणा के मौसम का हाल
हरियाणा में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। लगभग एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर जारी रह सकता है। उत्तर हरियाणा के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम
बिहार की राजधानी पटना सहित प्रदेश में अगले चार दिनों तक बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की वजह से अलर्ट जारी कर दिया गया है।