Monsoon Update: भैया छाता खोलकर रखें तैयार, इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, चलेगी आंधी, गिरेगी बिजली

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली: देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलता हुआ नजर आ रहा है। दिल्ली-एनसीआर (Weather Update) में आज सुबह से ही मौसम ने नई करवट ली है। दिल्ली के कई इलाकों में आज यानी 2 मार्च को बारिश देखने को मिली है। सुबह-सुबह हल्की बारिश होने से मौसम काफी ही ज्यादा खुशनुमा हो गया है।

शनिवार को दिल्ली और नॉएडा के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। यूपी और उतर भारत में बारिश का दौर एक बार फिर से शरू हो गया है।

Also Read: Rajasthan PTET Result 2024: पीटीईटी रिजल्ट डायरेक्ट लिंक से यूं करें चेक, जानिए आसान तरीका

तापमान में थोड़ी गिरावट भी दर्ज की गई है। उधर, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 2 मार्च तक बारिश, बर्फबारी, आंधी और तूफान जारी कर दिया गया है।

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार की सुबह अचानक हुई बारिश से मौसम का मिजाज एकदम से बदल गया है। बारिश के बाद राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में बादल छा गए, जिससे तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिली है।

Also Read: Monsoon Alert: कड़केगी खूब बिजली, अब गरजेंगे जोर – जोर से मेघ, 20 राज्यों में झमाझम बारिश की भविष्वाणी

भारी बारिश और बर्फबारी की चेतवानी

आईएमडी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ ही बर्फबारी की भविष्यवाणी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग – अलग इलाकों में ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की गई है।

आईएमडी ने कहा, “जम्मू-कश्मीर, लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। पंजाब में 02 मार्च 2024 को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में 3 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। पंजाब में आज अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। लखनऊ, मेरठ, बिजनौर, रामपुर, बरेली सहित कई जगहों पर आज बादल, आंधी और बारिश की संभावना है।

Also Read: Rajasthan PTET Result 2024 Out: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट ptet2024@vmou.ac.in पर करें चेक

इसके अलावा बिहार, झारखंड और राजस्थान में भी आज बारिश को लेकर संभावना जताई गई है। हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow