IND vs SA Final: फाइनल मैच पर बारिश का साया, जानिए किस घंटे में कितनी वर्षा की संभावना

Vipin Kumar
cricket stadium
cricket stadium

नई दिल्लीः भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज खिताबी जंग खेली जाएगी, जिसे लेकर क्रिकेट प्रशंसकों और खिलाड़ियों के चेहरे पर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। यह मैच बारबाडोस मैदान पर खेला जाएगा, जिसे लेकर हर किसी के चेहरे पर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है इस मैच पर बारिश का साया रह सकता है, जिसके चलते यह रद्द भी किया जा सकता है।

- Advertisement -

रोहित एंड कंपनी ने अभी तक इस सीजन में कोई भी मैच नहीं हारा है। यह मैच काफी रोमांचकारी होने की उम्मीद है, क्योंकि फाइनल पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। अगर भारत आज जीता तो दूसरा वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास बना देगी। साउथ अफ्रीका ने यह मुकाबला जीता तो फिर आईसीसी वर्ल्ड कप जीतने का खाता खोल देगा।अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मौसा कैसा रहने वाला है। कहीं खराब मौसम मैच का मिजाज खराब ना कर दे।

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

बारबाडोस स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप के आखिरी मुकाबले में बारिश का साया रहेगा। AccuWeather की रिपोर्ट के मुताबकि, यहां स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजे से लेकर नौ बजे तक 50 प्रतिशत बारिश होने की उम्मीद है। इसके साथ ही वहां पर सुबह 10:30 बजे मैच शुरू होना है तो उस समय बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। इसके बाद मौसम में गिरावट देखने को मिली, जो 30 फीसदी के करीब पहुंच गई। इसके साथ ही एक बजे के बाद फिर से वर्षा होने की संभावना 50 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा आईसीसी की ओर से आखिरी मैच में खराब मौसम को देखते हुए 190 मिनट अतिरिक्त समय भी दिया गया है। इसके साथ ही यदि मैच नहीं हो पाता है तो फिर रिजर्व डे पर इसे पूरा कराने का काम किया जाएगा।

- Advertisement -

जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

सुबह 10 बजे (टॉस के समय)- 29 प्रतिशत बारिश होने की उम्मीद है। हवा की रफ्तार 41 किलोमीटर प्रति घंटा (भारत में समय शाम 7:30)।

इसके बाद 11 बजे -29 प्रतिशत वर्षा होने की उम्मीद है। हवा की रफ्तार 41 किलोमीटर प्रति घंटा (भारत में समय रात 8:30) रहने के आसार जताए गए हैं।

- Advertisement -

फिर 12 बजे – 35 प्रतिशत बारिश होने की उम्मीद है। हवा की रफ्तार 41 किलोमीटर प्रति घंटा (भारत में समय रात 9:30) जताई गई है।

इसके साथ ही दोपहर 1 बजे- 51 प्रतिशत बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही हवा की रफ्तार 39 किलोमीटर प्रति घंटा (भारत में समय रात 10:30) रहने की सभावना है।

दोपहर 2 बजे- 47 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। हवा की रफ्तार 37 किलोमीटर प्रति घंटा (भारत में समय रात 11:30) उम्मीद है।

दोपहर 3 बजे – 40 फीसदी बारिश होने के चांस, हवा की रफ्तार 35 किलोमीटर प्रति घंटा (भारत में देर रात 12:30 )

- Advertisement -

Latest News

Share This Article