यूपी में मतगणना के दिन शराब की दुकानें रहेंगी बंद, प्रशासन ने जारी किया बड़ा अपडेट

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः देशभर की 543 लोकसभा सीटों पर मतगणना मंगलवार को होनी है, जिसके लिए प्रशासनिक स्तर पर भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। चुनाव आयोग से लेकर पुलिस प्रशासन तक हर एक गतिविधि पर नजर रखेंगे। इस बीच मतगणना के चलते उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से चौंकाने वाला फैसला लिया गया है। प्रदेश में मंगलवार को सभी बीयर, शराब और भांग की दुकानें रखने का आदेश जारी कर दिया गया है।

सभी कार्मिकों, सुरक्षबलों के जवानों के लिए ग्रीष्म लहर और हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए निर्वाचन अधिकारियों को कुछ जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं मतगणना स्थल को लेकर भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए से जरूरी नियम बनाए गए हैं। मतगणना स्थल के करीब 100 मीटर के दायरे में किसी भी वाहन को खड़ा करना प्रतिबंधित कर दिया गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी बड़ी जानकारी

उत्तर प्रदेश मुख्कय निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतगणना स्थल पर तैनात किए जाने वाले सभी कार्मिकों व सुरक्षा जवानों के लिए गुड़, नींबू पानी, ओआरएस, पंखे कूलर और पानी की ठंडी फुहार छोड़ने वाले मिस्ट फैन की सुविधा के लिए व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी से बचाव के लिए क्या करें क्या ना करें की सलाह पर खास जोर दिया जाए, जिससे किसी मतगणना कर्मी को दिक्कत ना हो। इतना ही नहीं मतगणना कर्मियों के लिए धूप से बचाव को सूती वस्त्रों का प्रयोग करने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा टोपी, छाता एवं सिर को ढकने के लिए सफेद सूती गमछा या अन्य कोई कपड़ा अपने साथ रखने की सलाह दी गई है।

मतगणना केंद्र पर किया उपद्रव तो सख्ती से निपटा जाएगा

मतगणना पर शांति को बनाए रखने के लिए सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अगर अराजक तत्व शांति भंग करने की कोशिश करते हैं तो उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार और अपर मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार ने कहा कि मतगणना केंद्रों पर उपद्रव किए जाने की स्थिति में बेहद सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश के सभी 75 जिलो में बनाए गए 81 मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow