नई दिल्ली– 2024 की लोकसभा चुनाव से पहले अब उत्तर प्रदेश में RSS पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रहा है। और इन दिनों उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर बैठकर कर रहा है। इन बैठकों में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संचालक मोहन भागवत जो पहुंच रहे लखनऊ पहुंच रहे हैं।
लेकिन उससे पहले राष्ट्रीय स्वयं संघ के कार्यवाहक अरुण कुमार सिंह की अगवाई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के साथ प्रदेश महामंत्री संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह के साथ संघ के कार्यक्रम में बैठक की है।
इस बैठक को लेकर 2024 की रणनीति बनाई गई है। बीजेपी की या बैठक बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद किसान संघ शिक्षक संघ हिंदू जागरण मंच समेत कई बड़े पदों पर रहने वाली महिलाओं को इस संगठन में शामिल किया जा सकता है।
महिलाओं की नियुक्ति की जा सकती अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में RSS पूरी तरीके से अपनी पूरी ताकत से चुनाव मैदान में भारतीय जनता पार्टी के सपोर्ट करने के लिए उतार रही हैं।
कल देर शाम चली बैठक लगभग 8 घंटे तक चली। लखनऊ में संघ और बीजेपी की 8 घंटे तक मैराथन बैठक चलने के बाद अब आरएसएस यानि की राष्ट्रीय सेवन सेवक संघ में महिलाओं को भी फोकस किया गया है। यानी कि महिलाएं भी अब संघ में शामिल होगी। अब गांव तक दलित और महिलाओं की भागीदारी भी इस संगठन से जोड़ी जाएगी.
जानकारी के अनुसार आपको बता दे की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यवाहक अरुण कुमार सिंह की अगवाई में इस बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें संघ के हर जिले के कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए थे। उन्होंने बातचीत करते हुए बताया कि अभी संगठन में महिलाओं को जोड़ा जाएगा और उन्हें संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी। और प्रमुख पदों पर महिलाओं को जिम्मेदारी देकर उनके पद को बढ़ाया जाएगा।