Lok Sabha Elections 2024: यूपी में कितनी सीटें जीतेगी सपा और कांग्रेस! राहुल गांधी के दावे से उड़ जाएगी बीजेपी की नींद

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव प्रचार का अब आखिरी चरण चल रहा है, जिसे लेकर सभी नेताओं ने दिन रात एक कर दिया है। आखिरी व सातवें चरण की वोटिंग 1 जून को होगी, जहां सभी के नतीजे चार तारीख को जारी किए जाएंगे। अभी तक सभी राजनीतिक दलों के अपने-अपने दावे हैं, लेकिन असल फिक्चर तो नतीजों के दिन ही साफ होगी।

दिल्ली की कुर्सी पर विराजमान होने के लिए उत्तर प्रदेश में जीतना बहुत जरूरी होता है, जहां सभी लोगों की नजरें टिकी हैं। खुद पीएम नरेंद्र मोदी भी माहौल अपने पक्ष में बनाने के लिए यूपी की वाराणसी सीट से ताल ठोक रहे हैं। दूसरी तरफ से सभी नेता यूपी में जीतने का काम दावा कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन की जीत को लेकर बड़ा दावा कर दिया है।

राहुल गांधी ने बताया कितनी सीटें जीतेगा इंडिया गठबंधन

यूपी के देवरिया में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगते हुए राहुल गांधी ने यूपी की जीत को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यूपी में इंडिया गठबंधन सभी 80 सीटें जीतने जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाइयों और बहनों, यहां हमारी जीत निश्चित है, आप यह लिख लो। मैं आपको बता रहा हूं कि गठबंधन (विपक्षी गठजोड़ इंडिया) इस बार क्लीन क्वीप करने वाला है।

इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने बताया, यूपी में सीटों की लाइन लगने वाली है, ठकाठक, ठकाठक…और उसके बाद गुडबाय बीजेपी। भीषण गर्मी में जनसभा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यूपी के लोग इस बार मोदी को टाटा और गुडबाय कह देंगे। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि चुनाव के बाद इंडिया अलायंस हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था को जम्प स्टार्ट करने जा रहा है।

इंडिया गठबंधन 80 सीटों पर लड़ रहा इलेक्शन

उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। इसमें सपा के पास 62 सीट, कांग्रेस 17 सीट और टीएमसी एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। पिछली बार साल 2019 में सपा बसपा का गठबंधन था, लेकिन बीजेपी का विजय रथ रोकने में नाकाम रहे थे। इस बार स्थिति कुछ अलग नजर आती है। इंडिया गठबंधन ने पीडीए के फॉर्मूले को कई जगह आजमाया, जिसका सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow