Love Vastu Tips: अगर आपको चाहिए रात को बेडरूम में गर्म माहोल, तो करें इन वास्तु टिप्स को फॉलो

Avatar photo

By

Sanjay

Love Vastu Tips: आज के बदलते समय में हर कोई सुखी वैवाहिक जीवन चाहता है। भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसी-खुशी जीवन बिताना बहुत मुश्किल काम है। तमाम जिम्मेदारियों और काम के चलते ज्यादातर कपल्स एक-दूसरे को पर्याप्त समय नहीं दे पाते, जिससे उनके बीच दूरियां आने लगती हैं।

 

Also Read: हाथरस हादसे में बड़ा खुलासा! भोले बाबा के सेवादारों ने भांजी थी लाठियां, फिर हुआ यह सब

शादी के बाद रिश्ते को लंबे समय तक खुशहाल बनाए रखने के लिए लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें शादीशुदा जिंदगी में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वर्तमान समय में यह समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है और शादीशुदा जोड़ों के बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं।

अगर हम कुछ वास्तु टिप्स को ध्यान में रखें तो हम अपनी शादीशुदा जिंदगी को फिर से खुशहाल और रंगीन बना पाएंगे। वास्तु टिप्स ना सिर्फ वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाएंगे बल्कि पति-पत्नी के बीच आपसी प्यार भी बढ़ाएंगे। साथ ही घर में पैसों की कमी नहीं होगी।

Also Read: Monsoon Update: प्लीज घरों से निकलें संभलकर, यूपी सहित इन 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

शादीशुदा जोड़ों को अपने बेडरूम में ये 5 चीजें रखनी चाहिए

  • वास्तु सलाहकार कृष्ण कुमार भार्गव के अनुसार पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ाने और झगड़े कम करने के लिए हर किसी को अपने शयनकक्ष में दर्पण रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार शयनकक्ष में दर्पण रखना अच्छा माना जाता है। हालाँकि, दर्पण को बिस्तर के ठीक सामने न रखें।
  •  शादीशुदा लोगों को अपने बेडरूम में लव बर्ड्स की तस्वीरें रखनी चाहिए। वास्तु में इसे बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से कपल्स को एक-दूसरे के प्रति प्यार का एहसास होगा। यह तस्वीर प्यार का प्रतीक है और इसे बेडरूम में रखने से दंपत्ति के बीच हमेशा प्यार बना रहता है।
  • इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं से दूर रहना भी आपके जीवन को खुशहाल बना सकता है। वास्तु के अनुसार शयनकक्ष में कभी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं रखने चाहिए, क्योंकि इससे सकारात्मक ऊर्जा कम होती है और आपके रिश्ते पर बुरा असर पड़ता है। मोबाइल, लैपटॉप आदि को शयनकक्ष से दूर रखें।
  • अक्सर लोग अपने शयनकक्ष को सजाने के लिए फूल रखते हैं, लेकिन कभी भी अपने शयनकक्ष में मुरझाए और कांटेदार फूल नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच तनाव बढ़ता है। वास्तु के अनुसार शयनकक्ष में हमेशा ताजे और खिले हुए फूल रखने चाहिए। इससे रिश्ते में प्यार बढ़ेगा।
  • क्या आप जानते हैं कि शादीशुदा जोड़ों के लिए बेडरूम में मनी प्लांट रखना फायदेमंद माना जाता है। वास्तु के अनुसार बेडरूम में मनी प्लांट रखना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह शुक्र ग्रह का प्रतीक है। इससे पति-पत्नी के बीच रिश्ते मधुर होते हैं और उनके बीच प्यार बढ़ता है।

Sanjay के बारे में
Avatar photo
Sanjay मेरा नाम संजय महरौलिया है, मैं रेवाड़ी हरियाणा से हूं, मुझे सोशल मीडिया वेबसाइट पर काम करते हुए 3 साल हो गए हैं, अब मैं Timesbull.com के साथ काम कर रहा हूं, मेरा काम ट्रेंडिंग न्यूज लोगों तक पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow