Lucky Plants for House: ऐसी मान्यता है कि घर में पेड़ लगाने से हरियाली आती है और इसके साथ ही घर का माहौल भी शांत रहता है। घर या फिर गार्डन में पेड़ – पौधे लगाने से खूबसूरती भी बढ़ जाती है। इतना ही नहीं लोग हमेशा स्वस्थ रहते हैं। आपने देखा होगा कि ज्यादातर लोग अपने घरों में तुलसी और मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं।
लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं, जिन्हें घर में लगाने से आपकी किस्मत बदल सकती है। इन पौधों की बदौलत आप रातोंरात गरीब से अमीर भी बना सकते हैं। आप इन पौधों को घर में लगाकर सुख-समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि इन पौधों को घर में लगाने के बाद धन की आवक भी बढ़ जाती है। तो आईये जानते हैं कि हमें घर में कौन – कौन से पेड़ – पौधे लगाने चाहिए।
बांस का पौधा-
वास्तु शास्त्र में बांस के पौधे को काफी अच्छा बताया गया है। ऐसी मान्तया है कि इस पौधे को घर में लगाने से धन की बरसात होने लगेगी, इसे घर में लगाने से पहले कुछ बातों को भी ध्यान में रखने की जरुरत होती है। आप हमेशा इसे घर के अंदर उत्तर-पूर्व या उत्तर दिशा में बांस का पौधा लगाए।
हल्दी का पौधा
हल्दी का इस्तेमाल खाना बनाने के साथ ज्यादातर सब्जियों में किया जाता है। इतना ही नहीं कुछ लोग हल्दी वाला मिल्क भी पीते हैं। हल्दी के पौधे से घर में नेगेटिव एनर्जी नहीं होती है। इस पौधे को वास्तु में काफी ही अच्छा बताया गया है। ये पौधा घर में धन – दौलत लेकर आता है।
अनार का पौधा
वास्तु शास्त्र की मानें तो अनार का पौधा घर में लगाने से कर्जे से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही घर में समृद्धि आती है। आप इस पौधे को घर के अंदर या फिर गार्डन में लगा सकते हैं। इसके साथ ही अनार खाने के कई फायदे भी होते हैं। इस तरह आप अनार का पौधा बगीचे में लगाकर रोजाना इसका सेवन भी कर सकते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)