Maha Shivratri 2023 Totke: महाशिवरात्रि भगवान शिव के सम्मान में मनाया जाने वाला एक हिंदू त्योहार है। इस साल महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) का पावन पर्व 18 फरवरी को बड़ी भव्यता के साथ मनाया जाएगा। भक्त आमतौर पर इस दिन उपवास रखकर भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते है। लोग मंदिर में जाकर दूध चढ़ाते हैं, ताकि भगवान शिव की कृपा उनपर जीवन भर के लिए बनी रहे। महाशिवरात्रि के दिन कुछ विशेष सामग्री से महादेव की पूजा की जा जाती है। इस दिन विशेष मांगलिक फल का अनुभव करने के लिए कुछ चमत्कारी टोटकों का उपयोग किया जाता है। महाशिवरात्रि के टोटके आमतौर पर भगवान शिव की पूजा के दौरान उपयोग किए जाते हैं और इन्हें अमूल्य माना जाता है। ये टोटके आपके भगवान शिव से सम्बंधित संकटों को दूर करने में मददगार हो सकते हैं।
ये हैं कुछ चमत्कारी टोटके:
महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें: महामृत्युंजय मंत्र भगवान शिव को समर्पित है और इसे जपने से आपको असाधारण लाभ मिलते हैं। इस मंत्र को सुबह और शाम के समय 108 बार जप करने से आपको शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
शिव तांत्रिक मंत्र: इस मंत्र का जाप करने से भगवान शिव की कृपा होती है और सभी संकट दूर होते हैं। इस मंत्र का जाप शिवलिंग के सामने करना चाहिए।
ॐ नमो भगवते रुद्राय।
शिवानुष्ठान मंत्र: इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
ॐ नमो भगवते रुद्राय पार्वतीवल्लभाय स्वाहा।
शिव पंचाक्षरी मंत्र: इस मंत्र का जाप करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। यह मंत्र शिवलिंग के सामने जाप करना चाहिए।
ॐ नमः शिवाय।
क्या ना करें
- पूजा वाले दिन गलती से भी मांसाहारी भोजन ना करें, वरना भोलेनाथ काफी क्रोध में आ जायेंगे।
- शिवरात्रि वाले दिन मदिरापान ना करें।
- शिवरात्रि वाले दिन घर में झगड़ा लड़ाई न करें। सबसे बड़े ही प्यार से बातचीत करें।
- शिवलिंग पर जल चढ़ाते वक्त शिव की मूर्ति पर कमल,कनेर,केतकी के फूल अर्पित ना करें।
- शिवलिंग पर श्रृंगार का कोई भी चीज ना चढ़ाएं।
- दिन में गलती से भी सोने की कोशिश ना करें।
- शिवलिंग पर शंख से जल अर्पित ना करें।