Mahindra कंपनी ने अपने फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी जल्द ही भारत में Mahindra Thar का 5 डोर वर्जन लॉन्च करने वाली है। इस गाड़ी की कुछ तस्वीरें और फीचर्स लीक हो चुके हैं जिनकी वजह से यह पहले ही सुर्खियों में है। तो आइए जानते हैं 5 Door Thar के बारे में पूरी जानकारी।

Mahindra Thar 5 Door की लॉन्च डेट

ये कंपनी भारत की सबसे मशहूर ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक है। Thar के नए मॉडल का कई लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अब उनका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। कंपनी अगले महीने 15 अगस्त को Thar 5 Door मॉडल को लॉन्च करने जा रही है।

Mahindra Thar 5 Door 1 1 jpg

इस गाड़ी की कुछ फोटो ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं जिनमें एक आकर्षक लाल रंग की गाड़ी दिखाई दे रही है। यह तस्वीरें हमें 90 के दशक की Mahindra क्लासिक की याद दिलाती हैं जो अपने दमदार लुक के लिए जानी जाती थी।

Read More-UPI से कर रहे पेमेंट तो एक झटके में खाली हो सकता है बैंक खाता, सरकार ने दी सलाह

Jio AirFiber Freedom Offer: लिमिटेड ऑफर! 30% की छूट पर Jio लगा रहा नए Wifi कनेक्शन, इंस्टॉलेशन होगा बिल्कुल फ्री

Mahindra Thar 5 Door के फीचर्स

इस गाड़ी के फीचर्स की बात करे तो इसमें 7 स्लेट ग्रिल के बजाय 6 स्लेट ग्रिल दी गई है, जो इसे और भी आकर्षक बनाती है। इसके डिजाइन में पहले से भी ज्यादा बदलाव किए गए हैं जिससे यह और भी आकर्षक नजर आ रही है। इसके अलावा इसमें कई नए फीचर्स भी ऐड किए गए हैं जैसे कि 10.25 इंच का टचस्क्रीन डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल और केबिन क्वालिटी में भी काफी सुधार किया गया है।

Mahindra Thar 5 Door के इंजन

इस गाड़ी के इंजन की बात करे तो इसमें 2 लीटर पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन दिए गए हैं जो मैन्युअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में उपलब्ध होंगे। इसकी कीमत के बारे में बात करे तो कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है।

Mahindra Thar 5 Door 2 jpg

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस गाड़ी की शुरुआती कीमत 15 लाख रुपए हो सकती है, जबकि इसका टॉप मॉडल लगभग 30 लाख रुपए के आसपास होगा। यह गाड़ी अगस्त में लॉन्च हो सकती है। हालांकि अभी इस गाड़ी के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

Read More-UPI से कर रहे पेमेंट तो एक झटके में खाली हो सकता है बैंक खाता, सरकार ने दी सलाह

Jio AirFiber Freedom Offer: लिमिटेड ऑफर! 30% की छूट पर Jio लगा रहा नए Wifi कनेक्शन, इंस्टॉलेशन होगा बिल्कुल फ्री

Mahindra Thar 5 Door मॉडल अपने शानदार डिजाइन और बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑटोमोबाइल मार्केट में तहलका मचाने को तैयार है। अगर आप भी एक दमदार और स्टाइलिश गाड़ी की तलाश में हैं तो यह गाड़ी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।

Meet Mobin, an automotive and business writer at Times Bull. With a passion for the latest trends and innovations in these industries, Mobin brings engaging perspectives to readers through his articles....