Money Plant: एक नहीं कई तरह के होते हैं मनी प्लांट, घर में किस तरह का लगाना होगा शुभ? होगी खूब तरक्की

By

Sarita

Money Plant: सनातन धर्म में मनी प्लांट के पौधे को बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो मनी प्लांट को घर में लगाने से आसपास का वातावरण शुद्ध रहता है और वास्तु दोष खत्म होता है। मनी प्लांट का पौधा ज्यादातर घरों में लगा हुआ देखने को मिल ही जाता है।

कुछ लोग मनी प्लांट को घर की खूबसूरती बनाने के लिए लगाते हैं, जबकि कुछ लोग धन प्राप्ति के लिए लगाते हैं। शास्तों के अनुसार, इस पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। यह भी कहा जाता है कि मनी प्लांट को घर में लगाने से धन संबंधित समस्याएं दूर होती हैं।

मनी प्लांट कई तरह के होते हैं, ऐसे में मनी प्लांट लगाने से पहले आपको इसके बारे में सबकुछ जान लेना चाहिए। गलत मनी प्लांट को घर में लगाने से धन लाभ की बजाए धन हानि का कारण बन सकता है।

घर में किस तरह का मनी प्लांट लगाना चाहिए?

कई तरह के मनी प्लांट पाए जाते हैं। कुछ मनी प्लांट की पत्तियां छोटी-छोटी होती हैं,तो कुछ मनी प्लांट की बड़ी पत्तियां होती हैं। कुछ मनी प्लांट की पत्तियों का रंग गहरा हरा होता है, और कुछ मनी प्लांट की पत्तियों का कलर हल्का हरा होता है। ऐसे में घर में मनी प्लांट लगाते समय कलर और आकार का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

यदि आप भी अपने घर में मनी प्लांट लगाने के बारे में सोच रहे हैं, तो ध्यान रखें कि गहरे हरे रंग के पत्ते वाला और बड़े आकार का मनी प्लांट लगाना चाहिए। यानी ऐसा मनी प्लांट लगाना चाहिए जिसकी लताएं भरपूर आ चुकी हों। मनी प्लांट का छोटा पौधा घर में नहीं लाना चाहिए।

इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट

यदि आप घर में मनी प्लांट लगाने की सोच रहे हैं, तो इसे हमेशा घर की दक्षिण पूर्व दिशा में लगाएं। इस दिशा में मनी प्लांट को लगाना बेहद ही अच्छा माना जाता है। ऐसी मान्तया है कि इस पौधे को उचित दिशा में लगाने से घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Sarita के बारे में
Sarita Sarita Singh brings over 8 years of media experience to Timesbull.com. From crime to entertainment, her writing captivates readers. Her journey started small, then blossomed at Rajasthan Patrika, India.com, and News 24 Digital. Now, she thrives on diverse content creation at Timesbull.com. A master storyteller, Sarita's future shines bright. Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow