Monsoon Alert: मॉनसून पर बड़ा अपडेट, प्रचड़ गर्मी से मिलेगी राहत, इन राज्यों में अगले 2 दिन गरज और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश

By

Sarita

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (MOnsoon Alert) सहित पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी (Weather Forecast) की वजह से लोगों का बहुत ही बुरा हाल हो रखा हुआ है। प्रचड़ गर्मी को देखते हुए लोगों को अपने घर से बाहर निकलने का मन नहीं हो रहा है। तेज और चिलचिलाती गर्मी को देखकर डर सा लगने लगा है।

अब ऐसे में हर किसी को मॉनसून का इंतजार है। यूपी-बिहार, पंजाब, राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में सूर्य भगवान अपने कहर ढाहते हुए दिख रहे हैं। ज्यादातर जगहों अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया है और लू चलने की वजह से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।

Also Read: Rajasthan PTET Result 2024: पीटीईटी रिजल्ट डायरेक्ट लिंक से यूं करें चेक, जानिए आसान तरीका

दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग की मानें तो 19 जून से चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली में ‘रेड’ अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, दूसरी तरफ मौसम विभाग की मानें तो सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय में अगले दो दिनों तक भारी भारी देखने को मिल सकती है। IMD ने अगले हफ्ते गुवाहाटी में लगातार बारिश का अनुमान लगाया है। सिक्किम में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ आई है, जिसके परिणामस्वरूप एक व्यक्ति की मौत और कई लोग घायल बताये जा रहे हैं।

Also Read: Monsoon Alert: कड़केगी खूब बिजली, अब गरजेंगे जोर – जोर से मेघ, 20 राज्यों में झमाझम बारिश की भविष्वाणी

लू को लेकर चेतवानी

18 जून से 19 जून तक उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लू को लेकर चेतवानी जारी कर दी गई है। इसके अलावा 18 जून को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में प्रचड़ गर्मी लोगों का पसीना निकालेगी। वहीं, 18 जून को हिमाचल प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा 18 जून को जम्मू-कश्मीर, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में और 19 जून तक उत्तरी राजस्थान में लू चलने की संभावना है।

बारिश को लेकर भविष्वाणी

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तथा उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश की आशंका जताई गई है।

इसके अलावा 18 जून से 21 जून तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। 18 जून से 19 जून तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी वर्षा हो सकती है।

Also Read: Rajasthan PTET Result 2024 Out: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट ptet2024@vmou.ac.in पर करें चेक

18 जून से 19 जून तक असम और मेघालय और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी वर्षा देखने को मिल सकती है। 19 जून को अरुणाचल प्रदेश और 18 जून, 2024 को मेघालय में भारी बरसात की भविष्वाणी की गई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों बिहार, झारखंड और ओडिशा में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।

मानसून की चेतवानी

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, बिहार के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावना जताई गई है।

Sarita के बारे में
Sarita Sarita Singh brings over 8 years of media experience to Timesbull.com. From crime to entertainment, her writing captivates readers. Her journey started small, then blossomed at Rajasthan Patrika, India.com, and News 24 Digital. Now, she thrives on diverse content creation at Timesbull.com. A master storyteller, Sarita's future shines bright. Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow