Monsoon Forecast: इधर 9 राज्यों में सूर्य देव का नजर आएगा रौद्र रूप, उधर अगले 3 दिन भारी बारिश मचाएगी तबाही

By

Sarita

नई दिल्ली। इन दिनों देश के ज्यादातर राज्यों (IMD Weather Updates) में भयंकर गर्मी लोगों के पसीने निकालने का काम कर रही है। तेज और लू से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। लोगों को बहुत ही बेसर्बी से इन दिनों मॉनसून की बारिश का इंतजार है।

देश के आधे हिस्से में मॉनसून पहुंच गया है, लेकिन बिहार, यूपी, राजस्थान से लेकर दिल्ली के लोगों को फिलहाल मॉनसून की बारिश का इंतजार है। देश के पूर्वोत्तर राज्यों में इस समय जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

IMD के मुताबिक, भारत के उत्तरी भागों में अगले 3-4 दिनों तक भीषण गर्मी का भयानक रूप देहने को मिलेगा। इसके विपरीत, पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले कुछ दिनों तक अत्यधिक भारी वर्षा देखने को मिल सकती है।

झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में भयंकर लू की चेतावनी

मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 14 जून को बिहार और झारखंड में भीषण गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

इसके विपरीत, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 14 जून से 17 जून तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है। इसके अलावा 14 जून से 15 जून तक गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में भीषण गर्मी देखने को मिलेगी। दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में अगले चार दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में 14 और 15 जून को गर्मी पड़ेगी।

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतवानी

मौसम विभाग के मुताबिक, आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। यह भी कहा गया है कि मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, नागालैंड और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

अगले 4 दिनों में बिहार, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में बिजली और गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। ओडिशा को 14 जून से 17 जून तक अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश के लिए अलर्ट पर रखा गया है।

Sarita के बारे में
Sarita Sarita Singh brings over 8 years of media experience to Timesbull.com. From crime to entertainment, her writing captivates readers. Her journey started small, then blossomed at Rajasthan Patrika, India.com, and News 24 Digital. Now, she thrives on diverse content creation at Timesbull.com. A master storyteller, Sarita's future shines bright. Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow